फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली सरकार के नालों की सफाई में लापरवाही बरतने से बारिश में समूची दिल्ली जाम हुई : विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली सरकार के नालों की सफाई में लापरवाही बरतने से बारिश में समूची दिल्ली जाम हुई : विजेंद्र गुप्ता

Fri, 13 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के नालों की सफाई में लापरवाही बरतने से बारिश में समूची दिल्ली जाम हुई : विजेंद्र गुप्ता
नालों की सफाई में लापरवाही से बारिश
विज्ञापन

में समूची दिल्ली हुई जाम : विजेंद्र गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के नालों की सफाई में लापरवाही बरतने से शुक्रवार को बारिश में समूची दिल्ली जाम हो गई। इतना ही नहीं, दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया। इसके अलावा कोई सड़क ऐसी नहीं थी जहां पानी न भरा हो और जाम न लगा हो। एक बारिश ने सारी दिल्ली की गति को रोक दिया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार को मात्र 45 मिनट तक हुई बारिश में दिल्ली पूरी तरह जलमग्न और जाम हो गई। अगर बारिश लगातार कई घंटे तक हो जाती तो लोगों के घरों में भी दिल्ली सचिवालय की भांति पानी घुस जाता। बारिश से सभी प्रमुख सड़कें और मार्ग जलमग्न हो गए। अनधिकृत कॉलोनियों, पुनर्वास कालोनियों और ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया। बारिश में पानी भरने का मुख्य कारण पीडब्ल्यूडी के नालों की सफाई नहीं होना रहा। पीडब्ल्यूडी के आंकड़ों के अनुसार, 1033 में से मात्र 387 सड़कों पर स्थित नालों की पूरी तरह सफाई हो पाई है। इस तरह 63 प्रतिशत नालों में सिल्ट अभी तक जमी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री मानसून की तैयारियों की समीक्षा करने के बजाए अधिकारियों से लड़ने और उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने में लगे रहे। दिल्ली सरकार नालों की सफाई न होने का दोषारोपण अधिकारियों पर डालकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed