{"_id":"5ab95b064f1c1bea3f8b5255","slug":"152209716112-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक पीने से बीमार हुए परिवार के आठ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक पीने से बीमार हुए परिवार के आठ लोग
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्डड्रिंक पीने से आठ लोग बीमार
- एक्सपायरी डेट की होने का आरोप, उल्टी दस्त के बाद होने लगे बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। कस्बा जेवर में एक परिवार के सात सदस्यों समेत आठ लोग कोल्डड्रिंक पीकर बीमार हो गए। दुकानदार पर एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक्स देने का आरोप लगा था। पीड़ित परिवार को जेवर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने सभी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
कस्बे के मोहल्ला चौथइया पट्टी निवासी वहीद के बेटे जैद से परिवार ने शनिवार को 2.2 लीटर की कोल्ड ड्रिंक्स की दो बोतल मंगाई। जैद पड़ोस के एक दुकानदार से कोल्डड्रिंक लेकर आया। परिवार के बच्चों सहित आठ लोगों ने कोल्डड्रिंक पी। आरोप है कि इसके बाद सभी को तेज चक्कर, उल्टी व दस्त होने लगे और बेहोशी छाने लगी। परिवार के शमीम (35 वर्ष), निशां (18 वर्ष), हिब्बू खां (70 वर्ष), सोनम (16 वर्ष), रिहाना (10 वर्ष), निदा (15 वर्ष), सना (12 वर्ष) के साथ ही जैद (9 वर्ष) को जेवर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
परिवार के बीमार लोगों की सोमवार को मेडिकल जांच कराई गई है। खाद्य विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक्स एक्सपायरी डेट की थी।