फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   152 DDA flats of Apna Ghar housing scheme sold in one hour

Noida News: अपना घर आवास योजना के 152 डीडीए फ्लैट एक घंटे में बिके

Fri, 05 Sep 2025 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
152 DDA flats of Apna Ghar housing scheme sold in one hour
योजना को तीन महीने आगे बढ़ाया, अब 26 नवंबर तक बुकिंग का मौका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डीडीए की अपना घर आवास योजना 2025 को लोगों ने हाथोंहाथ लिया है। शुक्रवार को सुबह शुरू हुई 152 अतिरिक्त फ्लैटों की बुकिंग एक घंटे में ही पूरी हो गई। इससे 100 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।



नए फ्लैटों की बुकिंग में 76 मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) फ्लैट (लोकनायकपुरम ब्लॉक डी) और 76 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) फ्लैट (नरेला सेक्टर ए1-ए4 ब्लॉक जी) में हैं। ये फ्लैट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बुक हुए और एक घंटे में सारे बिक गए। डीडीए के मुताबिक, उपराज्यपाल वीके सक्सेना की निगरानी में नई बिक्री और मार्केटिंग रणनीति लागू की गई। लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए डीडीए ने इस योजना को तीन महीने और बढ़ा दिया है। अब 26 नवंबर तक नरेला में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी और लोकनायकपुरम व सिरसपुर में एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग हो सकेगी। फ्लैट तैयार हैं और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन व पारदर्शी है। 26 अगस्त को प्रीमियम हाउसिंग स्कीम शुरू हुई। इसमें वसंत कुंज, अलकनंदा, द्वारका, जसोला और रोहिणी जैसे प्रीमियम इलाकों में फ्लैट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed