{"_id":"5bf1c0c0bdec2217277cdd40","slug":"151542570176-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डरों को नो टिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डरों को नो टिस जारी
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिल्डर की लापरवाही--
सोसायटी में नहीं दिए जा रहे अलग-अलग कनेक्शन
- यूपीपीसीएल ने बिल्डरों को जारी किए नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
जिले में 200 से अधिक बिल्डरों की हीलाहवाली के कारण यूपीपीसीएल और एनपीसीएल सोसायटी वासियों को अलग-अलग कनेक्शन नहीं दे पा रहे हैं। इसे देखते हुए यूपीपीसीएल की ओर से बिल्डरों को रिमाइंडर नोटिस भेजा गया है। साथ ही सोसायटी में जेनरेटर सेट का कनेक्शन अलग करने को कहा गया है। इसके बाद ही यूपीपीसीएल की ओर से लोगों को अलग-अलग कनेक्शन जारी करने शुरू कर दिए जाएंगे।
लंबे समय से नोएडा-ग्रेटर के ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में रहने वाले लोग यूपीपीसीएल और एनपीसीएल से अलग-अलग कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी थी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दावा किया था कि 15 जुलाई से नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन देने शुरू कर दिए जाएंगे। मगर कई बार नोटिस देने के बाद भी बिल्डरों ने अलग-अलग कनेक्शन के लिए सोसायटी में व्यवस्था नहीं की है। जिससे यूपीपीसीएल और एनपीसीएल की ओर से मल्टीपल कनेक्शन नहीं दिए जा सके। प्रस्ताव मंजूर होने के 5 माह बाद भी दोनों कंपनी कोई कार्य नहीं कर पाए हैं जिससे उपभोक्ताओं को कनेक्शन देकर सीधे बिजली दी जा सके। विभाग की ओर से बीते शनिवार को बिल्डरों को रिमाइंडर नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
सोसयाटी में एक ही है बिजली और जेनरेटर की लाइन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा 200 से अधिक बिल्डर हैं और उन्होंने सभी सोसायटी में जेनरेटर और बिजली की लाइन एक कर रखी थी। यदि बिजली चली जाती है तो जेनरेटर चलाया जाता है। जबकि यूपीपीसीएल और एनपीसीएल को इस तरह की लाइन नहीं चाहिए। बल्कि मुख्य प्वाइंट से सीधे उपभोक्ता के घर तक लाइन होनी चाहिए। उसके लिए बिल्डरों को नई व्यवस्था बनानी होगी। मगर बिल्डरों ने यह कार्य अभी तक नहीं किया है। इस कारण दोनों कंपनी उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं दे पा रही हैं।
विज्ञापन
कई बार नोटिस भेजने के बाद भी बिल्डर सोसायटी में यूपीपीसीएल और एनपीसीएल के लिए अलग से लाईन की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण वह उपभोक्ताओं को अलग-अलग कनेक्शन नहीं दे पा रहे हैं। बिल्डरों को फिर से रिमाइंडर नोटिस जारी किए गए हैं। - एसके वर्मा, मुख्य अभियंता गौतमबुद्घनगर
थ्री सी बिल्डर का कनेक्शन जुड़ा
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित थ्री सी बिल्डर पर बकाया 1.9 करोड़ रुपये के मामले में विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक ने लोगों की समस्या को देखते हुए थोड़ी राहत दे दी है। प्रबंधन निदेशक आशुतोष निरंजन ने बिल्डर को 10 दिसंबर तक पूरा बिल जमा कराना होगा। अगर बिल जमा नहीं किया जाता है तो फिर से कनेक्शन काट दिया जाएगा। दरअसल बिल्डर की ओर से अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को बताते हुए मोहलत मांगी थी। मुख्य अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि उनके निर्देश पर शनिवार देर शाम को बिजली कनेक्शन जोड़ दिया है।