फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विश्व गठिया दिवस

विश्व गठिया दिवस

Fri, 12 Oct 2018 06:48 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
विश्व गठिया दिवस
गठिया दिवस
विज्ञापन


हर छठा भारतीय जोड़ों के दर्द से परेशान
58 प्रतिशत महिलाएं भी पीड़ित, युवाओं को भी चपेट में ले रही बीमारी
कैल्शियम की कमी प्रमुख कारण, उचित खानपान के अभाव में बढ़ रही समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। आज हर छठा भारतीय जोड़ों के दर्द से परेशान है। 58 प्रतिशत महिलाएं भी इस दर्द को झेल रही हैं। खास बात यह है कि अब यह बीमारी 20 से 25 साल के युवाओं को भी चपेट में ले रही है। इलाज के लिये मरीज एलोपैथिक और आयुर्वेद चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। आज विश्व गठिया दिवस है। शहर में कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। जीवा आयुर्वेद के डायरेक्टर डॉक्टर प्रताप चौहान ने कहा कि जोड़ों से संबंधित परेशानियां बहुत बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ से सबसे ज्यादा मरीज इलाज को पहुंचे। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद, तीसरे पर मेरठ, चौथे पर इलाहाबाद और पांचवें नंबर पर कानपुर है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बात करें तो यहां से 650 मरीज इलाज कराने पहुंचे। आर्थराइटिस की विशेष चिकित्सा, आहार व जीवनशैली में बदलाव के साथ-साथ उचित औषधियों द्वारा की जा सकती है। उपचार शुरू होने के कुछ ही माह में मरीज को दर्द, सूजन, जकड़न और गतिविधि संबंधी परेशानियों में काफी आराम हो जाता है। फोर्टिस अस्पताल के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विभाग के निदेशक डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि भारत में 15 करोड़ से अधिक लोग घुटने की समस्या से पीड़ित हैं। 4 करोड़ लोगों को घुटना बदलवाने की आवश्यकता है। एक अनुमान के अनुसार, देश में हर छह में एक व्यक्ति आर्थराइटिस से पीड़ित है।


पुरुषों से ज्यादा महिलाएं ग्रसित
पुरुषों की तुलना में महिलाओं के घुटने जल्दी खराब होते हैं। भारतीय महिलाओं में घुटने की समस्याओं की शुरुआत की औसत उम्र 50 साल हैं, जबकि पुरुषों में यह 60 साल है। महिलाओं में इस समस्या का कारण मोटापा, व्यायाम नहीं करना, धूप में कम रहना और खराब पोषण है। करीब 90 प्रतिशत महिलाओं में विटामिन डी की कमी है। जंक और फास्ट फूड के बढ़ते इस्तेमाल तथा खान पान की गलत आदतों के कारण हड्डियों को कैल्शियम एवं जरूरी खनिज नहीं मिल पा रहे हैं। लगभग 30 प्रतिशत रोगी 45 से 50 साल के हैं, जबकि 18 से 20 प्रतिशत 35 से 45 साल के हैं।
विज्ञापन


बचाव
पैर मोड़कर बैठने से बचें
भारतीय शौचालयों का उपयोग जहां तक हो सके कम करे।
लंबे समय तक खड़े होने से बचें।
घुटने के व्यायाम, साइकिल चलाना, तैराकी करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed