फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशनों की सीएमआरएस जांच अगले माह

एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशनों की सीएमआरएस जांच अगले माह

Fri, 21 Sep 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशनों की सीएमआरएस जांच अगले माह
हेडिंग: एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशनों की जांच अगले माह
विज्ञापन

सबहेड : दो दिवसीय निरीक्षण के बाद लौटी डिप्टी सीएमआरएस उत्तम प्रकाश की टीम
पहले चरण में डिपो और मेट्रो के कोच की हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एक्वा लाइन के नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर पर कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआएस) की ओर से स्टेशनों का निरीक्षण व जांच अगले माह होगी। वहीं, डिप्टी सीएमआरएस की टीम दा ेदिवसीय निरीक्षण के बाद टीम वापस लौट गई। टीम ने पहले चरण में डिपो और रोलिंग स्टॉक की जांच की।

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक , बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दूसरे दिन भी डिप्टी सीएमआरएस उत्तम प्रकाश ने मेट्रो के दरवाजों, इमरजेंसी डोर, ब्रेक पैनल, मेट्रो को डिपो में चलाकर, रोककर, गति आदि को परखा गया। इसके अलावा मेट्रो डिपो में किस तरह की सुविधाएं दी गई हैं और किसी आपातकाल की स्थिति के समय क्या उपाय होंगे इनकी जांच की गई। इस दौरान डीएमआरसी और एनएमआरसी की तकनीकी टीम मौजूद रही। एक माह के भीतर सीएमआएस खुद ही यहां आएंगे और स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा ट्रैक पर मेट्रो को चलाकर स्पीड की जांच की जाएगी। इस कॉरिडोर पर 15 स्टेशन नोएडा व 6 ग्रेटर नोएडा में हैं। बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमआरएस ने डिपो और रोलिंग स्टॉक के निरीक्षण के बाद मेट्रो अधिकारियों को कई सुझाव दिए। इस पर मेट्रो अधिकारियों ने अमल करने का भरोसा दिया। दरअसल, यहां सीएमआएस जांच के बाद इसकी रिपोर्ट मंत्रालय को जाएगी। मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही मेट्रो की व्यावसायिक गतिविधि शुरू हो जाएगी। हालांकि, एनएमआरसी के एमडी आलोक टंडन ने पहले ही कहा है कि नोएडा मेट्रो अक्तूबर से दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed