फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेक्टर-71 अंडरपास निर्माण को मिली मंजूरी

सेक्टर-71 अंडरपास निर्माण को मिली मंजूरी

Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-71 अंडरपास निर्माण को मिली मंजूरी
सेक्टर-71 अंडरपास निर्माण को मंजूरी
विज्ञापन

प्राधिकरण के सीईओ ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति, एक सप्ताह में शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
- दो से तीन माह में काम शुरू होने की है संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-71 चौराहे पर प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण के लिए सीईओ आलोक टंडन की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब अंडरपास के लिए एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना है कि दो से तीन माह में यहां काम शुरू हो जाएगा।
दरअसल, सेक्टर-51, 52, 71, 72 (सेक्टर-71) चौराहे के जंक्शन नंबर 6 पर अंडरपास का निर्माण होना है। कार्य का एस्टिमेट पहले ही सक्षम स्तर से स्वीकृत हो चुका है। प्राधिकरण के सीईओ के निर्देशानुसार, कार्य के लिए एक बार फिर से सैद्धांतिक स्वीकृति ली जानी थी। इसके बाद निविदा आमंत्रित कर कार्य कराया जाना प्रस्तावित था। अधिकारियों के मुताबिक ,एक दिन पहले ही सीईओ ने इसके लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी। काम का एस्टिमेट पहले ही फाइनल है। अंडरपास बनाने में 55.28 करोड़ के खर्च का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। काम के अंतिम रूप से फाइनल होने यानी ठेका देने में करीब दो माह का समय लगेगा। इसके बाद चयनित एजेंसी अंडरपास का काम शुरू कर पाएगी। काम शुरू होने के बाद करीब दो वर्ष में अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


नोएडा से ग्रेनो एक्सटेंशन की ओर होगा
योजना के मुताबिक ,अंडरपास नोएडा से ग्रेनो एक्सटेंशन जाने वाले रास्ते में होगा। इसकी लंबाई 780 मीटर होगी। ऊपर के भाग से जो रास्ता निकलेगा, वह सेक्टर-61 अंडरपास की ओर आने वाला होगा। यह सलारपुर, भंगेल की ओर निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से मिलेगी मुक्ति
यह चौराहा चार मुख्य रास्तों को जोड़ता है। सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से होशियारपुर के रास्ते इस चौराहे पर आया जा सकता है। सीधे जाने वाला रास्ता पर्थला चौक होते हुए एक्सटेंशन की ओर निकलता है। दूसरा रास्ता सलारपुर, भंगेल को सेक्टर-61 अंडरपास, मामूरा से होते हुए मॉडल टाउन तिराहे पर एनएच-24 को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed