{"_id":"5b786b9142c792463b3b5058","slug":"151534618513-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पकड़ी बिजली चोरी, 70 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में पकड़ी बिजली चोरी, 70 लाख जुर्माना
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में पकड़ी गई बिजली चोरी, 70 लाख जुर्माना
नोएडा। विद्युत निगम ने शनिवार को गांवों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 100 से अधिक परिसरों की जांच के दौरान बिजली चोरी के 12 मामले पकड़े गए। बहलोलपुर व चोटपुर गांव में तीन आरओ प्लांट चोरी की बिजली से चलते पाए गए। इस दौरान करीब 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि चोटपुर, छिजारसी, गढ़ी चौखंडी, बहलोलपुर व पर्थला में अभियान चला। कई परिसरों में मेन लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी होती मिली। सभी के खिलाफ फेस-तीन थाने में शिकायत दी गई है। इस दौरान घरेलू कनेक्शन पर व्यवसायिक गतिविधियां चलती भी मिलीं, जबकि कुछ परिसरों में मीटर से छेड़छाड़ पाई गई। ब्यूरो