{"_id":"598757b84f1c1b80748b4880","slug":"151502042040-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवक ने फेरी वाले को ठगा, 30 हजार के कपड़े लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक युवक ने फेरी वाले को ठगा, 30 हजार के कपड़े लेकर फरार
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक युवक ने फेरी वाले को ठगा, 30 हजार के कपड़े लेकर फरार
पलवल। यहां बस अड्डा क्षेत्र में साइकिल पर कपड़े बेचने आए एक फेरीवाले के साथ ठगी कर एक युवक उसकी साइकिल और उस पर रखे करीब 30 हजार रुपये के कपड़े लेकर फरार हो गया। ठगी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सब्जी मंडी के पास स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे से उसकी फुटेज निकालकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रसूलपुर चौक के पास किराए के एक मकान में रहने वाला शमशाद नामक युवक साइकिल पर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह साइकिल पर कपड़े रखकर फेरी लगाने के लिए चल दिया। जब वह बस अड्डे के पास पहुंचा तो एक युवक उसके पास आया और उससे कहा कि उसे अपने पुत्र का मुंडन कराना है। इसके लिए उसे कुछ कपड़े खरीदने हैं। आरोपी ने पूछा तुम्हारे यह कपड़े कुल कितने रुपये के हैं, फेरी वाले ने इनकी कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई। आरोपी ने कहा कि ठीक है मैं सारे कपड़े खरीद लूंगा। यह कहकर वह शमशाद को सब्जी मंडी के पास एक नमकीन बनाने वाले की दुकान पर ले गया। वहां वह उसे दुकान के बाहर रखे स्टूल पर बैठाकर रुपये लाने की बात कहकर चला गया। फेरी वाला पैसे का इंतजार करता रहा। तब तक आरोपी युवक दुकान के पीछे बने रास्ते से निकल गया और फिर आगे आकर पीड़ित की साइकिल और उसकी कपड़ों की गठड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया। आधे घंटे तक जब युवक नहीं आया तो शमशाद ने नमकीन वाले से युवक के बारे में पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह युवक तो चला गया। बाहर आकर शमशाद ने देखा तो उसकी साइकिल व कपड़ों की गठड़ी गायब थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस में दी। सूचना मिलते ही कैंप पुलिस मौके पर गई तथा जांच करने के बाद दुकान के सीसीटीवी कैमरे से उस युवक की फोटो ले ली है। पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।