फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1500 residents were troubled by power cuts.

Noida News: बिजली कटौती से 1500 निवासी रहे परेशान

Wed, 10 Dec 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
1500 residents were troubled by power cuts.
इकोविलेज-3 सोसाइटी का हाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज-3 सोसाइटी निवासी बिजली कटौती से परेशान हैं। सोसाइटी में सुबह करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसके बाद भी बिजली आपूर्ति कई बार बाधित रही। सोसाइटी निवासी मृत्युंजय ने बताया कि 1500 परिवार सुविधाओं के अभाव में रह रहे हैं। सोसाइटी में बुधवार सुबह 11 बजे से बिजली की समस्या शुरू हुई। सुबह 11 बजे से दो बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद करीब आधे घंटे के लिए बिजली आई। शाम 4 बजे आपूर्ति सुचारु हो पाई। उसके कुछ देर बाद फिर आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं सोसाइटी निवासी अंकित ने बताया कि बिजली के बार-बार आने-जाने के कारण घर में लगे उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है। सोसाइटी में कई बार ट्रिपिंग की वजह से लोगों के घर के फ्रिज व अन्य बिजली के उपकरण खराब हो चुके हैं। लोगों का आरोप है कि लाइट के जाने के बाद सोसाइटी में डीजी का संचालन किया जाता है जिसके चलने पर लोगों से 27 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से शुल्क लिया जाता है, जो अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed