फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   150 people in 5 societies fell ill after eating buckwheat flour on Mahashivratri.

Noida News: महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाना से 5 सोसाइटियों में 150 लोग बीमार

Mon, 16 Feb 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
150 people in 5 societies fell ill after eating buckwheat flour on Mahashivratri.
- ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-3, हिमालया प्राइड, समृद्धि ग्रैंड, रॉयल कोर्ट, हर्ष विहार सोसाइटी व अच्छेजा गांव में हैं पीड़ित
विज्ञापन

- सभी ने एक ही ब्रांड का आटा खाया, उल्टी-दस्त व पेट दर्द की हुई समस्या, बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती भी शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-3, हिमालया प्राइड, समृद्धि ग्रैंड, रॉयल कोर्ट और चिपियाना की हर्ष विहार सोसाइटी के निवासियों को महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाना भारी पड़ गया। आरोप है कि कुट्टू का आटा खाने से इन पांच सोसाइटियों में 150 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती शामिल हैं। सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की समस्या हुइ। रविवार रात तक 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य ने घर पर दवा ली। वहीं अच्छेजा गांव में भी कुट्टू का आटा खाने से 9 से अधिक बच्चे बीमार हो गए।

महाशिवरात्रि पर सभी ने अपनी-अपनी सोसाइटी की मार्केट की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला है कि सभी ने ए-प्योर ब्रांड का कुट्टू का आटा खरीदा था। व्रत खोलने के बाद लोगों ने कुट्टू के आटे के पकवान खाए। रात करीब 8 बजे के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। निवासियों ने बताया कि सबसे पहले हाथ-पैर सुन होने लगे। उसके बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गए। पेट दर्द की समस्या भी रही। शुरुआत में लोगों ने ध्यान नहीं दिया और अस्पताल जाने लगे। रात 12 बजे तक स्थिति खराब हो गई। एक के बाद एक लोग सेक्टर-3 स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। कई परिवार ऐसे थे, जिनके 6 से 7 सदस्य बीमार थे। सभी को भर्ती कर अस्पताल में इलाज किया गया। सोमवार शाम तक कुछ लोगों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया, लेकिन कुछ का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घर पर चल रहा है कई का इलाज
कुट्टू का आटा खाने से 150 से अधिक लोगों बीमार हो गए। गंभीर रूप से घायल अस्पताल पहुंच गए। जिन्हें ज्यादा समस्या नहीं आई उन्होंने आसपास के क्लीनिक से दवा लेकर घर पर आराम किया। खाद्य विभाग केवल अस्पताल के आंकड़ों को मान रहा है। केवल ग्रेनो के एक निजी अस्पताल में ही 37 लोग इलाज के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed