{"_id":"69d91b12c40fc98516023f89","slug":"15-roads-will-be-dust-free-noida-news-c-1-noi1095-4149083-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 सड़कें होंगी धूल से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 सड़कें होंगी धूल से मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। वायु प्रदूषण कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण 15 मुख्य सड़कों को धूल मुक्त बनाएगा। पहले चरण में इन सड़कों पर 30 किलोमीटर की दूरी पर काम होगा। फिर लंबाई और दूसरी सड़कों को बढ़ाया जाएगा। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया है। इसके लिए सेक्टर-1 गोलचक्कर से सेक्टर-37 बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से सेक्टर-71 चौराहे तक की सड़कें शामिल हैं। धूल मुक्त बनाने के लिए सड़कों की नियमित सफाई, मैकेनिकल स्वीपिंग, पानी का छिड़काव और किनारों पर हरियाली बढ़ाने जैसे उपाय किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन