{"_id":"61f83fdd264a51171a20d374","slug":"15-percent-discount-will-be-given-on-showing-marks-after-voting-noida-news-noi629769173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद निशान दिखाने पर मिलेगी 15 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद निशान दिखाने पर मिलेगी 15 फीसदी छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (नेहा शर्मा)। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दुकानदारों ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत वोट देने के बाद अंगुली पर लगा स्याही का निशान दिखाने पर 15 से 20 फीसदी तक छूट दी जाएगी। साथ ही, वेलेंटाइन वीक में उपहार खरीदने के लिए आने वाले युवाओं को वोट डालने की शपथ भी दिलाई जाएगी। पिछली बार लोकसभा के चुनाव में जिले में 62.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न संगठनों ने प्रयास शुरू किया है।
व्यापार मंडल गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने बताया कि मतदान के लिए बाजार में आने वाले युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। वोट देने के बाद स्याही का निशान दिखाने पर छूट भी दी जाएगी। कैलाश चंद्र स्वीट्स के मालिक अनुज गर्ग ने बताया कि लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक समोसे के साथ एक समोसा फ्री दिया जाएगा। इसके साथ ही, कोई भी मिठाई खरीदने पर 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी। एक इंस्टीट्यूट की संचालिका रीना शर्मा ने बताया कि मतदान के बाद निशान दिखाने पर कंप्यूटर कोर्स के लिए अप्लाई करने वालों को एडमिशन चार्ज में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
वेलेंटाइन वीक में मतदान की दिलाई जाएगी शपथ
7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है। इस दौरान बाजार में खरीदारी करने बड़ी संख्या में युवा आते हैं, इसलिए युवाओं को मतदान के दिन केंद्र पर पहुंचने के लिए प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान युवाओं को वोट का महत्व बताया जाएगा।