फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 lakh rupees stolen from the cash box of a clothing store

Noida News: कपड़े की दुकान के गल्ले से 15 लाख रुपये चोरी

Sun, 09 Nov 2025 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees stolen from the cash box of a clothing store
-कोतवाली इलाके की घटना, सीसीटीवी में दिखे दुकान के दो कर्मचारी, वारदात के बाद से हैं गायब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक स्थित कपड़े की दुकान के गल्ले से 15 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने घटना के बाद से गायब दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपियों का मोबाइल फोन बंद है और दोनों लापता हैं। दुकानदार की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
36 साल के तरुण गुप्ता सपरिवार नोएडा, सेक्टर 50 में रहते हैं। इनकी किनारी बाजार चांदनी चौक में कपड़े की दुकान है। कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी में तरुण गुप्ता ने बताया कि 2 नवंबर की सुबह उन्हें एक ग्राहक को कपड़े भेजने थे, इसलिए उन्होंने आयुष नाम के एक कर्मचारी को दुकान पर बुलाया। दोपहर 12 बजे दुकान पर पहुंचकर आयुष ने दुकान खोली। दुकान के अंदर जाने पर उसने दुकान का पिछला गेट खुला हुआ देखा तो उसने फोन कर उन्हें इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे। गल्ले की जांच करने पर पता चला कि उसमें से 15 लाख रुपये गायब हैं।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। उन्होंने देखा कि सुबह करीब 6.30 बजे उनकी दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारी पंकज और दिनेश दुकान की पीछे वाली सड़क पर आते दिखाई दिए। फुटेज में दिखा कि पंकज दुकान के पास आया, जबकि दिनेश बाहर देख रेख कर रहा था। आयुष ने बताया कि 1 नवंबर की रात पंकज ने उससे दुकान की चाबी यह कहकर मांगी थी कि उसकी जैकेट दुकान में छूट गई है। वह रात में दुकान के अंदर जाते और जैकेट निकालते दिख रहा है। तरुण गुप्ता ने पंकज और दिनेश से उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों का फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed