फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 lakh check handed over to Sudiksha Bhati's parents

नोएडाः सुदीक्षा भाटी के माता-पिता को सौंपा 15 लाख का चेक, आज भी मिलेगी मदद

Mon, 21 Sep 2020 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
15 lakh check handed over to Sudiksha Bhati's parents
सुदीक्षा भाटी के माता-पिता को 15 लाख का चेक सौंपते राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर व दादरी विधायक - फोटो : Grnoida

प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने सुदीक्षा भाटी के माता-पिता को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी है। रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सुदीक्षा के माता-पिता को चेक सौंपा। 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद राज्यसभा सांसद सोमवार को देंगे।

विज्ञापन


बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के डेरी स्कनर गांव निवासी सुदीक्षा भाटी की दस अगस्त को बुलंदशहर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि बाइक सवार मनचलों के कारण हादसा हुआ था। जबकि पुलिस ने खुलासे में छेड़छाड़ के आरोपों को नकार दिया था।
विज्ञापन


अमेरिका में पढ़ने वाली होनहार सुदीक्षा भाटी ने अपनी प्रतिभा के बल पर 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप हासिल की थी। 13 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुदीक्षा के माता-पिता से मुलाकात कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और गांव में प्रेरणा स्थल व पुस्तकालय बनवाने की घोषणा की थी। सुदीक्षा के पिता के अनुसार सरकारी नौकरी और जमीन देने का भी आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मैदान में प्रेरणा स्थल व पुस्तकालय बनाने की मांग
जिला प्रशासन ने सुदीक्षा भाटी के गांव में प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय निर्माण के लिए 4 जगह चिह्नित की हैं। खेल का मैदान, मंदिर के पास, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और पंचायत घर के पास की जमीन देखी गई है। सुदीक्षा के माता-पिता खेल मैदान में प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन उसमें लंबी प्रक्रिया बता रहा है।


दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर का कहना है कि सुदीक्षा भाटी के नाम से बनने वाले पुस्तकालय में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। पुस्तकालय में बच्चे विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे, इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा भी होगी।
सुदीक्षा के माता-पिता को शेष आर्थिक मदद सोमवार को दे दी जाएगी। प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय माता-पिता की पसंद से ही बनेंगे। प्रशासन से वार्ता कर जल्द से जल्द प्रस्ताव, शासन को भेजने के लिए कहा गया है।



मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरी और जमीन का पट्टा देने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन अभी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खेल के मैदान में प्रेरणा स्थल व पुस्तकालय बनना चाहिए। वहां हर साल सुदीक्षा की याद में कार्यक्रम करेंगे।
-जितेन्द्र भाटी, सुदीक्षा के पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed