फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15-foot-deep pit not filled even after Avyan accident.

Noida News: अव्यान हादसे के बाद भी नहीं भरा गया 15 फीट गहरा गड्ढा

Tue, 28 Jul 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
15-foot-deep pit not filled even after Avyan accident.
सुदीप हाजरा
निवासी बोले-बारिश में गड्ढा की वजह से बनी हुई असुरक्षा, बैरिकेडिंग कर की गई अस्थाई व्यवस्था
विज्ञापन

प्राधिकरण बोला-बंद करने के लिए पुलिस की अनुमति जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कलाधाम सोसाइटी में छह वर्षीय अव्यान की 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से हुई दर्दनाक मौत के बाद भी खतरा पूरी तरह टला नहीं है। लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया है। सोसाइटी के लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते गड्ढे को नहीं भरा गया तो भविष्य में फिर कोई हादसा हो सकता है। हालांकि, प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल घटनास्थल पुलिस जांच के दायरे में है। पुलिस की ओर से अभी कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जाने बाकी हैं। ऐसे में गड्ढे को भरने से पहले पुलिस की अनुमति जरूरी है।
हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन निवासियों ने इसे केवल अस्थायी व्यवस्था बताया है। निवासियों का कहना है कि मंगलवार को हुई तेज बारिश के चलते पानी भर जाने से गड्ढा पूरी तरह छिप गया है। इसके साथ ही आसपास की जगह पर ही भारी जलभराव हो गया है। इस कारण गड्ढे की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। अगर कोई बच्चा खेलते-खेलते या कोई राहगीर बैरिकेड के पास पहुंच गया तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि केवल घेराबंदी से समस्या का समाधान नहीं होगा। प्राधिकरण को तत्काल गड्ढे को भरकर क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाना चाहिए।
विज्ञापन


रेस्क्यू में शामिल लोगों के बयान अभी बाकी
नॉलेज पार्क-3 स्थित कलाधाम सोसाइटी में नलकूप के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर छह वर्षीय अव्यान यादव की मौत के मामले की जांच अभी जारी है। घटना के कई दिन बाद भी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और बच्चे को बचाने के प्रयास में शामिल प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं कर सकी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच को सभी पहलुओं से आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना के समय बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, सोसाइटी के लोग और अन्य व्यक्ति मौके पर मौजूद थे। बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। जांच अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद और बचाव कार्य में शामिल लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इन बयानों के आधार पर हादसे की परिस्थितियों और संभावित लापरवाही के पहलुओं का आकलन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जा रही है। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ गया है। प्राधिकरण को बिना देरी किए गड्ढे को भरना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई और हादसा न हो। - सुदीप हाजरा, सोसाइटी निवासी
लोगों को उम्मीद थी कि हादसे के तुरंत बाद स्थायी समाधान किया जाएगा, लेकिन अब तक केवल बैरिकेडिंग ही की गई है। बारिश ने स्थिति को पहले से अधिक गंभीर बना दिया है। - राजेश कुमार सिंह, सोसाइटी निवासी

मामले की विवेचना जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। घटनास्थल के गड्ढे के पास जिस भी तरह के साक्ष्य जुटाए जाने थे वे जुटा लिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गड्ढे को बंद कराना चाहे तो करा सकता है। इसमें पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है। - संतोष कुमार, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा

सुदीप हाजरा

सुदीप हाजरा

सुदीप हाजरा

सुदीप हाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed