{"_id":"647dffa8bb1bd0b9fd07b4d4","slug":"15-day-srijan-workshop-begins-to-train-youth-in-dance-and-music-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: भारतीय संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाने के लिए 'सृजन' का शुभारंभ, नृत्य और संगीत का दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: भारतीय संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाने के लिए 'सृजन' का शुभारंभ, नृत्य और संगीत का दिया जाएगा प्रशिक्षण
Mon, 05 Jun 2023 09:01 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 05 Jun 2023 09:01 PM IST
सार
कार्यशाला में नृत्य, संगीत एवं योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला पंचशील बालक इंटर कॉलेज नोएडा में पांच जून से 20 जून तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद बच्चे व अन्य अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंजना वेलफेयर सोसाइटी और लोक एवं जनजातीय कला एवं संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) के सहयोग से नोएडा में 15 दिन की कार्यशाला 'सृजन' का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में नृत्य, संगीत एवं योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला पंचशील बालक इंटर कॉलेज नोएडा में पांच जून से 20 जून तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईजी प्रिजन एंड रेजिडेंट कमिश्नर पुडुचेरी, रविदीप सिंह चाहर और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नीरज टंडन तथा सीए अतुल अग्रवाल शामिल हुए। मुख्य अतिथि रविदीप सिंह चाहर ने कहा, लोक एवं जनजाति विभाग उतर प्रदेश और अंजना वेलफेयर सोसाइटी का यह कदम सराहनीय है। इस तरह की कार्यशाला बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ भविष्य के भी कई रास्ते खोलती है। सीए अतुल अग्रवाल बोले कि भारतीय कला और संस्कृति को हर व्यक्ति तक पहुंचाना ही अंजना वेलफेयर सोसाइटी का उद्देश है।
विज्ञापन
इस दौरान अंजना वेलफेयर सोसाइटी की सचिव और कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हम यह कार्यशाला इसलिए आयोजित कर रहे हैं कि भारतीय संस्कृति एवं उसके ज्ञान को आने वाले युवाओं में बांट सकें। युवा भारतीय कला के माध्यम से खुद को संवार सकते हैं, उसके बाद मंचीय अवसर, स्कॉलरशिप के माध्यम से खुद को संवारने का मौका दिया जाएगा। यह कार्यशाला सभी वर्गों के लिए है, जिससे उन्हें भारतीय कला संस्कृति को जानने-पहचानने एवं इसमें भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा बच्चों में असीम क्षमता होती है सृजन की। हम संस्था के माध्यम से विगत 10 वर्षों में 500 से अधिक आयोजन कर चुके हैं। ये आयोजन पूर्ण रूप निशुल्क रहते हैं। जिसमें समाज के किसी भी वर्ग के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान के निर्देशक अतुल द्विवेदी ने कहा कि हर बच्चे को भारतीय कला एवं संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन आशा शर्मा और संध्या लोधी ने किया।