फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 commercial e-charging station

Noida News: ग्रेटर नोएडा में बनेंगे 15 व्यावसायिक ई-चार्जिंग स्टेशन

Mon, 12 May 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
15 commercial e-charging station
- प्रत्येक स्टेशन पर होंगे तीन चार्जिंग प्वाइंट, एक साथ तीन वाहन चार्ज करने की सुविधा
विज्ञापन

- दिल्ली मॉडल पर होगा संचालन, प्राधिकरण को होगी सालाना कमाई

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रदूषण पर लगाम और ई-वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 15 व्यावसायिक ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर नियोजन विभाग को जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही स्थल चयन के बाद निर्माण और संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इन चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण, संचालन और रखरखाव निजी कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। प्राधिकरण केवल भूमि उपलब्ध कराएगा, जबकि शेष लागत निजी कंपनी वहन करेगी। अधिकतम बोली लगाने वाली कंपनी को संचालन का जिम्मा दिया जाएगा। यह मॉडल दिल्ली में सफलतापूर्वक लागू हो चुका है, और इसी को अपनाकर ग्रेटर नोएडा में भी लागू किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन पर तीन चार्जिंग प्वाइंट होंगे, जिससे एक साथ तीन इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। प्रथम चरण में जिन क्षेत्रों को शामिल किया गया है, उनमें शामिल हैं। सेक्टर अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट, जगत फार्म मार्केट, रामपुर बीटा-1, सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा आदि क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहनों की आवाजाही अधिक है और यातायात घनत्व भी ज्यादा है, जिससे यहां चार्जिंग की मांग बनी रहती है। ---------------------
विज्ञापन


कमाई में साझेदारी का मॉडल
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। निजी कंपनी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण करेगी और बदले में उससे अर्जित आय का एक हिस्सा प्राधिकरण को मिलेगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे प्राधिकरण को हर वर्ष अच्छी आय प्राप्त होगी, जिससे भविष्य में इन स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------
वर्जन
ई-वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए जगह चिन्हित करने के लिए नियोजन विभाग को दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रथम चरण में 15 व्यावसायिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed