फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14th Avenue residents distressed over lack of property registration

Noida News: रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान 14वें एवेन्यू के निवासी

Sun, 04 Oct 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
14th Avenue residents distressed over lack of property registration
-टावर आर और ओ के फ्लैटों की रजिस्ट्री लंबे समय से लंबित, अधूरे कामों से भी बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू सोसाइटी के टावर आर और ओ के निवासी फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि रजिस्ट्री का मामला लंबे समय से लंबित है। इसके बावजूद एओए गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उनका कहना है कि पहले रजिस्ट्री की समस्या का समाधान किया जाए।

निवासी सौरव ने बताया कि रजिस्ट्री को लेकर प्रबंधन से कई बार समाधान की मांग की गई, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री होने के बाद ही एओए गठन की प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए। वहीं निवासी आशीष ने बताया कि परिसर में रजिस्ट्री के अलावा कई जरूरी काम भी अधूरे पड़े हैं। एग्जिट गेट के पास निर्माण कार्य रुका हुआ है। उनका कहना है कि यहां पार्क प्रस्तावित था, लेकिन पार्क की जगह टावर का निर्माण शुरू किया गया था। अनुमति नहीं मिलने के कारण काम रुक गया। इसके अलावा सोसाइटी की सड़कें भी जर्जर हैं। निवासियों का आरोप है कि आग लगने जैसी आपात स्थिति में दमकल वाहन को भी परेशानी हो सकती है। उन्होंने पहले सभी समस्याओं का समाधान और अधूरे काम पूरे कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed