{"_id":"5c082a15bdec2241c54d140a","slug":"141544038933-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्\nप्ले बोर्ड करेगा लापरवाह वाहन चालकों को सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस् प्ले बोर्ड करेगा लापरवाह वाहन चालकों को सचेत
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: डिस्प्ले बोर्ड करेगा लापरवाह वाहन चालकों को सचेत
शहर के एंट्री प्वाइंट पर लगाए जा रहे एलईडी डिस्प्ले बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। दिल्ली की सरहद लांघते ही यातायात नियमों की परवाह न करने वाले वाहन चालकों को सचेत करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया रास्ता अपनाया है। शहर के एंट्री प्वाइंटों पर एलईडी डिस्प्ले लगाई जा रही हैं। शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई की तस्वीर बॉर्डर पर ही वाहन चालकों को दिखा दी जाएगी।
एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पहले की तरह सड़कों पर पिकेट लगाकर चेकिंग करने की परंपरा लगभग खत्म हो गई है। ऐसा होने से वाहन चालकों को लगता है कि शहर में कोई निगरानी नहीं हो रही है और नियम तोड़ देते हैं। जब चालान घर पहुंचता है तो फिर वाहन चालकों को अपनी गलती का एहसास होता है। एंट्री प्वाइंट पर लगे एलईडी डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से वाहन चालकों को सचेत किया जाएगा कि शहर में यातायात नियम तोड़ने की गलती न करें। बोर्ड पर लाइव चेकिंग और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की तस्वीर दिखाई जाएगी। नोएडा गेट के नजदीक डिस्प्ले बोर्ड लगा दिया गया है। इसी तरह के बोर्ड डीएनडी फ्लाईवे और ओखला पक्षी विहार के पास लगाए जाएंगे।