फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्पीड गर्वनर से लगाई जाएगी बेलगाम वाहनों पर लगाम

स्पीड गर्वनर से लगाई जाएगी बेलगाम वाहनों पर लगाम

Fri, 21 Sep 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
स्पीड गर्वनर से लगाई जाएगी बेलगाम वाहनों पर लगाम
हेडिंग: बेलगाम वाहनों की रफ्तार थामेगा स्पीड गवर्नर
विज्ञापन

सबहेड: 1 अक्तूबर से जिले के सभी व्यावसायिक वाहनों लगेंगे उपकरण
बिना इनके वाहनों का नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले में व्यावसायिक वाहनों की बेलगाम रफ्तार से हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए 1 अक्तूबर से स्पीड गवर्नर लगाए जाएंगे। जबकि नए व्यावसायिक वाहनों में यह उपकरण लगाने के बाद ही बेचे जाएंगे जिनमें यह उपकरण नहीं लगा होगा उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।
एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से आदेश मिला है कि जिले के व्यावसायिक वाहनों की रफ्तार पर काबू पाने के लिए स्पीड गवर्नर लगवाए जाएं। करीब 60 हजार वाहन प्रथम चरण में चुने गए हैं। सभी स्कूलों की बसों में यह उपकरण लग चुके हैं, लेकिन ट्रक, डंपर, बसें और अन्य बडे़ वाहनों में इन्हें लगाया जाना है। उपकरण लगने के बाद इन वाहनों की गति 80 से ज्यादा नहीं होगी। वाहन डीलरों के साथ बैठक करके उन्हें पत्र भी लिखे गए है, ताकि वह नए व्यावसायिक वाहनों को स्पीड गवर्नर लगवाने के बाद ही बेचें। रजिस्ट्रेशन के समय इस उपकरण की जांच भी की जाएगी कि वह लगा है या नहीं। अगर स्पीड गवर्नर नहीं लगा होगा तो रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
विज्ञापन

एक माह में लगवाना होगा स्पीड गवर्नर
शुरुआत में एक माह का समय दिया गया है और उसके बाद स्पीड गवर्नर न लगे होने पर व्यावसायिक वाहनों का चालान किया जाएगा। हालांकि, जरूरत पड़ी तो शासन को पत्र लिखकर समय बढ़वाया जा सकेगा, लेकिन एक माह में वाहन स्वामियों को उपकरण लगवाने की मोहलत दी जाएगी। उसके बाद चालान प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
12 वाहन जब्त और 31 वाहनों का किया चालान
नोएडा। परिवहन विभाग की दो टीमों ने बृहस्पतिवार को ओवरलोड और रोड टैक्स जमा न करने वाले 31 वाहनों का चालान किया गया है। जबकि 12 वाहनों को जब्त किया गया है। अधिकतर वाहन दूसरे प्रदेशों के हैं। एआरटीओ प्रवर्तन हिमेश तिवारी और प्रशांत तिवारी की टीमों ने नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की है जिनके द्वारा ओवरलोड लेकर चला जा रहा था और रोड टैक्स भी जमा नहीं किया था। इसके अलावा शहर में प्रदूषण न होने व अन्य प्रकार के वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed