{"_id":"5b7aa64442c792463a2e484b","slug":"141534764612-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्किंग पर पार्क अस्पताल को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्किंग पर पार्क अस्पताल को नोटिस जारी
Updated Mon, 20 Aug 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध पार्किंग पर पार्क अस्पताल को नोटिस
गुरुग्राम। सेक्टर-47 स्थित पार्क अस्पताल को अवैध रूप से सड़क पर वाहनों की पार्किंग करवाने पर जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल को 7 दिन के अंदर स्वीकृत बिल्डिंग प्लान और अन्य संबंधित दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए गए हैं। सीएम विंडो पर दी गई एक शिकायत के आधार पर अस्पताल को यह नोटिस जारी किया गया है।
आरटीआई कार्यकर्ता मोहित खटाना ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि पार्क अस्पताल सहित शहर के कई अन्य ऐसे अस्पताल हैं जो बिना पार्किंग के चल रहे हैं, जिस वजह से अस्पताल में आने वाले लोग सड़कों पर ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जिससे वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे सबसे अधिक परेशानी एंबुलेंस व स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाली बस आदि को उठानी पड़ती है। नियमों के अनुसार अस्पताल को बेड की संख्या के हिसाब से पार्किंग का इंतजाम करना होता। ऐसा किए बिना बिल्डिंग प्लान को स्वीकृत नहीं किया जा सकता।
शिकायत के आधार पर जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद नोटिस जारी किया गया।