फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जंतर मंतर से साहिब हत्याकांड की लाइव रिपोर्ट....

जंतर मंतर से साहिब हत्याकांड की लाइव रिपोर्ट....

Sun, 19 Aug 2018 09:52 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
जंतर मंतर से साहिब हत्याकांड की लाइव रिपोर्ट....
लीड
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचा साहिब हत्याकांड
- दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य नेताओं ने लोगों को संबोधित कर इंसाफ की मांग की

हिंदुस्तान की आजादी में मेवातियों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता

अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। नहेड़ा गांव के साहिब की हत्या मामले में मेवात क्षेत्र के नूंह, अलवर, भरतपुर, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि जिलों से लोगों ने रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया। वहां लोगों ने मृतक साहिब की लाश रखकर एक दिवसीय धरना दिया।
जंतर-मंतर पर धरना देने से पहले नूंह व फिरोजपुर झिरका के इनेलो विधायकों के अलावा कांग्रेस के कई पूर्व मंत्रियों व भाजपा नेता इकबाल जेलदार ने राजघाच पर महात्मा गांधी की समाधि का नमन किया उसके बाद जंतर-मंतर पर हरियाणा के रोहतक से सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने राजस्थान पुलिस की नाकामी को साहिब की मौत के पीछे का कारण बताया। हुड्डा ने कहा निर्दोष लोगों को मॉब लिंचिंग में मारा जाता है। उन्होंने इस मामले को सांसद में उठाने का भरोसा दिलाया। पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर अंसारी ने कहा कि गांधी के रास्ते पर चलने वाली कौम को आज देश से भगाने और मिटाने की कोशिश हो रही है। राष्ट्रपिता के ठोस आश्वासन के बाद मेव कौम पाकिस्तान जाने से बच गई थी। साहिब की हत्या इंसानियत पर सबसे बड़ा कलंक है।
विज्ञापन

नूंह विधायक एवं छत्तीस बिरादरी के चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि भाजपा हत्यारी सरकार है इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए मेवाती समाज तैयार है। तो वहीं पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने संबोधन में बताया कि आजादी के लिए हजारों मेवातियों ने कुर्बानी दी। आज उसी कौम को गाय के नाम पर बदनाम किया है, यह वही मेवात है जहां सबसे अधिक गोपालन होता है। साहिब इंसाफ कमेटी के बैनर तले पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद ने कहा सरकार द्वारा मेवातियों पर जो जुल्म किए जा रहे हैं उसका जवाब देने का वक्त आ चुका है। पिछले चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे चौधरी इकबाल जेलदार ने स्पष्ट कहा कि बिरादरी से बड़ा कोई नहीं, जो नाइंसाफी हुई उसके लिए इंसाफ मिलना चाहिए। पार्टी चाहे कुछ भी कहे मैं साहिब के परिवार और मेवाती अवाम के साथ है। जो सरकार 16 दिन के धरने के बावजूद मांगे पूरी नहीं कर सकी, उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। समाजसेवी रमजान चौधरी ने कहा कि अहिंसा के तरीके से 13 दिन से न्याय मांग रहे है लेकिन सरकार की लापरवाही से नाखुश है। पूर्व मंत्री चौधरी मोहम्मद इलियास ने कहा कुछ लोग भाजपा के लिए अपना जमीर बेच चुके हैं। ऐसे लोगों को जनता अक्ल सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जंतर मंतर पर विधायक चौधरी नसीम अहमद, पूर्व विधायक चौधरी अजमत खान, पूर्व विधायक शहीदा खान, पूर्व विधायक चौधरी हबीबुर्रहमान, कांग्रेस नेता हाजी अख्तर हुसैन, चौधरी एजाज अहमद, हथीन से कांग्रेस नेता चौधरी ईसराईल खान, बसपा नेता चौधरी जावेद अहमद, चौधरी मामन खान इंजीनियर, चौधरी एजाज अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जुबेर खान, चौधरी ताहिर हुसैन, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शाहिद पतेरिया, मेव पंचायत अलवर संरक्षक शेर मोहम्मद, चौधरी शौकत, एडवोकेट रशीद अहमद, किसान नेता डॉक्टर रफीक आजाद, मेवात विकास सभा अध्यक्ष सलामुद्दीन व अन्य वक्ता मौजूद रहे तथा लोगों को संबोधित करते हुए साहिब के लिए इंसाफ मांगा।

फोटोऱ् जंतर मंतर पर रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा संबोधित करते।
फोटोऱ् पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर अपनी बात रखते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed