{"_id":"5abf70304f1c1bcb618b49e2","slug":"141522495536-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ कार्यालय पर ताला जड़ सरपंच धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ कार्यालय पर ताला जड़ सरपंच धरने पर बैठे
Updated Sat, 31 Mar 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ कार्यालय पर ताला जड़ सरपंच धरने पर बैठे
सरकार द्वारा लागू की गई ई पंचायत प्रणाली सरपंचों को रास नहीं आ रहीं है। जिसके विरोध में उपमंडल के सभी सरपंचों ने शनिवार को पंचायत कार्यालय पर पहुंच ताला जड़ते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जिला नूंह एसोसिएशन के प्रधान मुकेश के नेतृत्व में कार्यालय के गेट पर तालाबंदी की गई। सरपंचों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक वह धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर सरपंचों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला प्रधान एवं गांव मोहम्मदपुर अहीर के सरपंच मुकेश यादव ने बताया कि कोई भी सरपंच भ्रष्टाचार नहीं चाहता। लेकिन जिस प्रकार सरकार ने हठधर्मिता से ई पंचायत प्रणाली को लागू किया है, उससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य बिल्कुल ठप्प हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ई पंचायत प्रणाली को लागू करने से पहले सरकार को ग्राम स्तर पर सचिव, कंप्यूटर आपरेटर, इंटरनेट सुविधा व पूरी तरह से इसकी जटिलताओं को दूर करना होगा। तभी ई पंचायत प्रणाली लागू हो सकती है। प्रणाली लागू करने से पहले सरपंचों को प्रशिक्षण दिया जाने चाहिए। ताकि वह इस प्रणाली को अपनाने में परिपक्व हो सकें। सरपंचों का आरोप है कि बिना प्रशिक्षण दिए इसे उनके ऊपर थोपा गया है, जिसके परिणामस्वरूप विकास कार्य रुक गए हैं। उन्होंने सरकार से इस प्रणाली की समस्याओं को दूर करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान फैसला लिया गया कि जब तक धरना जारी रहेगा, तब तक कोई भी सरपंच पंचायत से संबंधित कार्यों को अंजाम नहीं देगा। धरने के हर दिन दो सरपंचों को भूख हड़ताल पर बैठाने का निर्णय लिया गया। शनिवार को पहले दिन ब्लाक प्रधान सुमेर व उप प्रधान कृष्ण भूख हड़ताल पर बैठै। इस मौके पर सरपंच इरफान , खेरुनिशा, मैमुना, अंजुम आरा, सबीला बावला, जमशेद जफराबाद, साजिदा आदि सरपंच मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: 1 बीडीओ कार्यालय के मुख्य द्वारा पर ताला जड़ते सरपंच।
फोटो कैप्शन: 2 धरने पर बैठे सरपंच।