Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   13.50 lakh duped in the name of providing plot

Noida News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 13.50 लाख ठगे

Sat, 11 Oct 2025 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
13.50 lakh duped in the name of providing plot
नोएडा। दिल्ली निवासी शशि से सलारपुर खादर में प्लॉट दिलाने के नाम पर 13.50 लाख जालसाजों ने ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने फेज-2 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में शशि ने बताया है कि 2023 में नोएडा में प्लाट की तलाश कर रही थीं। इसी बीच उनका संपर्क प्रापर्टी डीलर विजय शर्मा व सुनील गर्ग से हुआ। दोनों ने नोएडा के सलारपुर खादर के 100 वर्ग गज का एक प्लाट दिखाया। 13.50 लाख रुपये में सौदा तय किया। पीड़िता ने नकद व ऑनलाइन 13.50 लाख रुपये देकर नवंबर 2023 में बैनामा कराया था। चहारदीवारी करने के बाद दिल्ली चली गईं। कुछ दिनों बाद आकर देखा तो मौके पर प्लॉट पर मकान बना हुआ था। जानकारी करने पर पता चला कि विजय और सुनील ने डीलर फिरासत उर्फ राहुल व धर्मेंद्र के साथ मिलकर प्लाट अन्य को बेच दिया। इसका विरोध करने और रकम वापस मांगने पर आरोपित धमकी दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed