फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   55 हजार बकायेदारों ने उठाया बिजली ब्याज माफी योजना का लाभ

55 हजार बकायेदारों ने उठाया बिजली ब्याज माफी योजना का लाभ

Wed, 02 Jan 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
55 हजार बकायेदारों ने उठाया बिजली ब्याज माफी योजना का लाभ
55 हजार बकायेदारों ने उठाया बिजली ब्याज माफी योजना का लाभ
विज्ञापन

फरीदाबाद। बिजली निगम की ओर से चलाई जा रही बिजली ब्याज माफी योजना के तहत फरीदाबाद सर्किल में 55 हजार बकायेदारों ने योजना का लाभ उठाया। करीब 116 करोड़ रुपये के बिल जमा कराए। 181 करोड़ रुपये बकायेदारों पर निगम के अभी भी बकाया हैं। इनकी वसूली के लिए निगम ने योजना को एक माह ओर आगे बढ़ाया है।
जिले में 99 हजार बकायेदारों पर बिजली निगम के 297 करोड़ रुपये बकाया थे। इससे निगम की माली हालत खस्ता बनी हुई है। लोगों से बकाया वसूलने के लिए निगम की ओर से सितंबर 2018 में बिजली बिल ब्याज माफी योजना शुरू की गई। तीन माह चली इस योजना में करीब 55 हजार लोगों ने लाभ उठाते हुए निगम के खाते में 116 करोड़ रुपये जमा करवाए। इसके बावजूद 44 हजार बकायेदारों पर निगम का 181 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी भी कई ऐसे बकायेदार हैं, जिन पर निगम का लाखों रुपये बकाया है। इनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। कुछ के कनेक्शन जुड़े हुए हैं, उन्हें बकाया जमा करने का मौका दिया जा रहा है। नोटिस देकर बकाया भरने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके बावजूद उपभोक्ता आगे नहीं आ रहे हैं। बिजली निगम ने लोगों को एक और मौका दिया है, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना बकाया जमा नहीं किया, वह 31 जनवरी तक योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद भी अगर बकायेदारों ने योजना का लाभ नहीं लिया तो उसकी संपत्ति नीलाम कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरीदाबाद सर्किल में बकायेदारों पर बिजली निगम का 181 करोड़ रुपये बकाया है। निगम ने लोगों को एक और मौका दिया है। 31 दिसंबर तक वह योजना का लाभ ले सकते हैं।
- कुलदीप अत्री, कार्यकारी अभियंता, ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed