{"_id":"5c097042bdec22415774ef5a","slug":"131544122434-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा खत
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की तरह रंगवाकर दौड़ाई जा रहीं डग्गामार बसें
अधिकारियों ने 90 बसों की पहचान की, रोडवेज को रोजाना दो लाख का नुकसान, एसएसपी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों की तरह दिखने वाली डग्गामार बसें धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं। इन बसों को हूबहू रोडवेज बसों की रंग में रंगवाया गया है। इनकी वजह से हर रोज रोडवेज को दो से ढाई लाख की क्षति हो रही है। वहीं, रोडवेज के अधिकारियों ने एसएसपी को पत्र लिखकर करीब 90 डग्गामार बसों की सूचना दी है। पत्र में बताया गया है कि महामाया, बॉटेनिकल गार्डन और परी चौक पर इन बसों का जमावड़ा रहता है। डग्गामार बसों का रंग यूपी रोडवेज की तरह का कर लिया गया है। जिससे यात्री भ्रमित होकर बसों में सवार हो जाते हैं।
दरअसल, नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच करीब 100 ऐसी बसें हैं जिनको पुलिस की शह मिली हुई है। इन बसों में मुख्य स्थानों पर पुलिस के सामने ही यात्रियों को बिठाया जाता है। कई बार पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। मगर रोडवेज के अधिकारियों की सुनवाई नहीं हुई। अब रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि कुछ ट्रांसपोर्टरों ने निजी बसों का रंग रोडवेज की पीली बसों की तरह कर लिया है। वहीं, पत्र की एक कॉपी परिवहन निगम को भी भेजी गई है।
यातायात पुलिस का अभियान जारी है। डग्गामार बसों के खिलाफ जब्ती और चालान की कार्रवाई की जा रही है। यदि रोडवेज के अधिकारियों ने नंबर के साथ सूची बना रखी है तो उसे मंगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अनिल कुमार झा, एसपी यातायात
परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम लगातार अभियान चला रही है। पिछले सप्ताह 5 बसों को जब्त किया गया था। साथ ही 11 बसों का चालान किया गया। डग्गामार बसों को बंद कराया जाएगा।
एके पांडेय, एआरटीओ प्रशासन