फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पानी के ट्रीटमेंट के लिए प्राधिकरण ने कंपनियों से मांगे सुझाव

पानी के ट्रीटमेंट के लिए प्राधिकरण ने कंपनियों से मांगे सुझाव

Fri, 07 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
पानी के ट्रीटमेंट के लिए प्राधिकरण ने कंपनियों से मांगे सुझाव

विज्ञापन
पानी के ट्रीटमेंट के लिए कंपनियों से मांगे सुझाव
प्राधिकरण लगाएगा ट्रीटमेंट प्लांट, पानी की गुणवत्ता सही नहीं होने की मिल रही हैं शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर में पानी की गुणवत्ता सही नहीं होने की जगह-जगह से शिकायतें आ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा प्राधिकरण की एक ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना है। हालांकि, इसे लगाने से पहले प्राधिकरण ने कंपनियों से सुझाव मांगे हैं। तभी उन्हें प्लांट लगाने का काम सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि शहर में कई रेनी वेल खराब हैं। इस वजह से प्रताप विहार प्लांट से मिलने वाले 240 एमएलडी गंगाजल में जब रेनीवेल के पानी को मिक्स किया जाता है तो सप्लाई का पानी पीला हो जाता है। लिहाजा अब प्राधिकरण की योजना है कि रेनी वेल के पानी को भी ट्रीट कर गंगाजल में मिक्स किया जाएगा ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके। प्राधिकरण ने ऐसी कंपनियों से सुझाव मांगे हैं, जो इस तरह के प्लांट निर्माण में सक्षम हों। कंपनियों की ओर से आए बेहतर प्रस्ताव का चयन कर प्राधिकरण उस पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed