{"_id":"5bec75acbdec226975789bde","slug":"131542223276-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को मारी गोली
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया जलाने गए व्यक्ति को मारी गोली, मौत
तावड़ू। गांव जौरासी में मढ़ी पर दीया जलाने गए व्यक्ति को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। व्यक्ति को गोली से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रॉकलैंड अस्पताल मानेसर गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित जय प्रकाश निवासी गांव जौरासी थाना तावडू ने बताया कि वह दो भाई है। गत 13 नवंबर को उसका छोटा भाई सतीश कुमार शाम 6:30 बजे घर से गांव से बाहर जगंल में स्थित मढ़ी पर दीया जलाने गया था। कुछ देर बाद गांव निवासी सुरेश ने उसके भाई के मढ़ी के निकट खून में लथपथ होने की सूचना दी। सूचना पाकर वह और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सतीश बेहोश और खून में लथपथ अवस्था में मिला। मृतक के भाई ने बताया कि किसी अज्ञात ने उसके भाई पर जान से मारने की नियत से गोली मारी है। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसके भाई को गोली लगने की पुष्टि की है। ब्यूरो