{"_id":"5bbf8f43bdec22502e101e04","slug":"131539280707-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरे और धान की खरीद बेहतर ढंग से करें आढ़ती- जागलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरे और धान की खरीद बेहतर ढंग से करें आढ़ती- जागलन
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजरे और धान की खरीद बेहतर ढंग से करें आढ़ती- जागलन
नूंह। किसानों को बाजरे और धान की खरीद में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसको लेकर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के डीएमईओ (जिला विपरण प्रर्वतन अधिकारी) राममेहर जागलान ने कहा कि जिस किसान का रिकॉर्ड ई- दिशा केंद्र पर अंकित होगा, उसी के बाजरे की खरीद मंडी में होगी। इसलिए सभी आढ़ती अपने-अपने किसानों को इस बारे में जानकारी दें और उनकी मदद करें, हालांकि इस संबंध में जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक किया गया है। इस बार सरकार ने बाजरे का रेट 1950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। बाजरा की खरीद सरकार के मापदंडों पर की जा रही है। इसमें किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। कभी- कभी इंटरनेट की कनेक्टिविटी के कारण थोड़ी बहुत दिक्कत आई है। उन्होंने कहा कि कोई भी आढ़ती गलत तरीके से राजस्थान व अन्य राज्यों का बाजरा बिल्कुल न लाएं। ऐसा पाए जाने पर कार्यवाही होगी। सरकार की हिदायतें हैं कि ताकि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनको फसल की सही कीमत मिल सके। इसी तरह आढ़ती धान की फसल के लिए भी तैयारियां कर लें, ताकि किसानों को दिक्कत न हो। नूंह की मंडी में तुलाई संतोषजनक है अभी तक किसी प्रकार की कोई दिक्कत व शिकायत नहीं आई है।