फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्टेडियम में फरहान अख्तर की फोटो पर खिलाड़ियों में रोष

स्टेडियम में फरहान अख्तर की फोटो पर खिलाड़ियों में रोष

Fri, 14 Sep 2018 04:08 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में फरहान अख्तर की फोटो पर खिलाड़ियों में रोष

विज्ञापन
स्टेडियम के रनिंग ट्रैक पर अभिनेता फरहान की फोटो लगाने पर रोष
- खिलाड़ियों ने कहा, रोल मॉडल में खिलाड़ी होना चाहिए न कि अभिनेता
- नोएडा प्राधिकरण ने केवल सांकेतिक तौर पर लगाने की बात मानी

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा स्टेडियम में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के बदले अभिनेता फरहान अख्तर की फोटो लगाने पर खिलाड़ियों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि खिलाड़ियों के प्रसिद्ध हो जाने पर उन पर फिल्में बनाई जाती हैं। इसमें रोल मॉडल वह खिलाड़ी होना चाहिए न कि अभिनेता।
दरअसल, नोएडा स्टेडियम के रनिंग ट्रैक पर गेट नंबर-4 पर एक्टर फरहान अख्तर की वह फोटो लगाई गई है, जिसमें वह भागते हुए दिख रहे हैं। यह फोटो फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ की है। इसमें फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का अभिनय किया है। फुटबॉल खिलाड़ी अनुज शुक्ला ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि खिलाड़ियाें की जगह कोई और नहीं ले सकता। इसी तरह से सिद्धांत कुमार और दूसरे खिलाड़ियों ने भी इस पर सवाल उठाए। इनके सवाल उठाने के बावजूद प्राधिकरण की ओर से इसे गंभीर मामला नहीं माना गया। प्राधिकरण का कहना है कि इस फोटो को केवल सांकेतिक तौर लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एससी मिश्रा का कहना है कि वहां दो तरह की फोटो लगी हुई है। वॉकिंग ट्रैक पर भी एक तस्वीर लगी हुई है। वह किसी सेलेब्रिटी की नहीं है। इसलिए किसी ने सवाल नहीं उठाया। वहीं दूसरी ओर, रनिंग ट्रैक पर फरहान अख्तर की तस्वीर लगी हुई है। खास बात यह है कि उस तस्वीर में किसी का नाम नहीं लिखा गया है। न ही फरहान अख्तर का और न ही मिल्खा सिंह का। इसलिए इस पर सवाल उठाना सही नहीं है। उन्होंने उस फोटो को सांकेतिक तौर पर दौड़ते हुए आदमी को दिखाने की बात कही। यही नहीं उसे प्राधिकरण ने वहां से नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed