{"_id":"691a2df43c10887f510bb35d","slug":"13-lakh-rupees-were-grabbed-in-the-name-of-land-na-news-c-209-1-skn1001-141380-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन के नाम पर हड़प लिए 13 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन के नाम पर हड़प लिए 13 लाख रुपये
Mon, 17 Nov 2025 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली के बंजरिया पश्चिमी निवासी पतिराम चौधरी से जमीन के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पने का मामला आया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पतिराम ने बताया कि उनके पास परमात्मा यादव निवासी मुखलिसपुर रोड विधियानी आए तथा लखनऊ में जमीन बैनामा कराने की बात की। उनकी बात पर विश्वास कर लखनऊ जमीन देखने गए। जमीन देखने के तीन दिन बाद परमात्मा अपने साथ जनार्दन सिंह निवासी 29 लेदौरा गहजी अहरौला जिला-आजमगढ़ तथा ट्रस्टअस इन्फ्रा लैंड डेवलपर्स के निदेशक विपिन सिंह कार्यालय पता डी-283 सेकंड फ्लोर विभूति खंड अपोजिट उर्दू एकेडमी गोमती नगर लखनऊ आए। उनसे जमीन की कीमत 23 लाख तय की।
12 अक्तूबर 2018 को अपने खाते से निदेशक के खाते में एक लाख रुपये, 29 अक्तूबर को पांच लाख रुपये भेज दिए। जमीन बैनामा की बात होने पर कहा कि अभी रुपये की व्यवस्था नहीं है। पूरी जमीन एक बार में बैनामा कराएगे। वे लोग दस लाख का चेक लेकर बैनामा कराने की बात कही। पतिराम चौधरी ने 31 जनवरी 2019 को आधा बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक शाखा खलीलाबाद के अपने खाते से कंपनी के निदेशक विपिन सिंह के सगे भाई अनिल सिंह के एसबीआई शाखा विभूति खंड लखनऊ के खाते में तीन तिथियों में 17 लाख रुपये देकर अपना दस लाख रुपये का चेक वापस ले लिया। जमीन का बैनामा करने की बात कहने पर आज-कल करते रहे। कोरोना काल समाप्त होने के बाद भी शेष जमीन का बैनामा करने से टाल-मटोल करते रहे।