फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12th boy attempt suicide

संशोधित::::::::12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

Sun, 01 Mar 2026 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
12th boy attempt suicide
फोटो
विज्ञापन

-12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली
-आत्महत्या से पहले मोबाइल का डाटा डिलीट कर लैपटॉप तोड़ा
-निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव में शनिवार शाम एक 18 वर्षीय छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की वजह साफ नहीं हो पाई है। परिजन ने पुलिस को बताया कि बेटे देवकरण ने दो दिन पहले अंग्रेजी की परीक्षा दी थी। उस एग्जाम को बहुत अच्छा बता रहा था। परीक्षा देने के बाद खुश था। ऐसे में परीक्षा के तनाव से आत्महत्या की आशंका नहीं है। इस कारण पुलिस अन्य पहलुओं पर भी मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवकरण पुत्र परवेंदर रावल, निवासी धूम मानिकपुर के रूप में हुई है। वह दादरी के एनटीपीसी स्थित डीपीएस स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है, जो दिव्यांग बताया गया है। मृतक के दादा सेना से सेवानिवृत्त हैं। गांव में कृषि कार्य करते हैं। पिता किसान होने के साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। परिजनों के मुताबिक घटना से पहले देवकरण दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में गया था। आरोप है कि उसने अपने मोबाइल का डाटा डिलीट किया और लैपटॉप को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद घर में रखी पिता की लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी मां और छोटा भाई ऊपर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन

परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। आनन-फानन में युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार देवकरण शांत स्वभाव का था। उसकी किसी मानसिक परेशानी की जानकारी पहले सामने नहीं आई थी। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed