{"_id":"61c756c04b235f205d391035","slug":"125-bags-of-rice-stolen-from-grain-market-mewat-news-noi6234030118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी से चावल के 125 कट्टे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी से चावल के 125 कट्टे चोरी
विज्ञापन
125 bags of rice stolen from grain market
तावडू। शहर की नई अनाज मंडी में चोरी होने की वारदात रुक नहीं रही है। एक बार फिर अनाज मंडी स्थित एक गोदाम से लगभग 2.5 लाख रुपये की कीमत के चावल से भरे 125 कट्टे चोरी हो गए। पीड़ित गोदाम मालिक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई अनाज मंडी स्थित 27 नंबर नीतीश ट्रेडिंग गोदाम मालिक नीतीश कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर की रात करीब 12:30 बजे उन्हें मंडी में मौजूद मजदूरों के माध्यम से गोदाम में चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने गोदाम में पहुंचकर जांच की तो पता चला कि गोदाम से चावल के करीब 125 कट्टे चोरी हो गए। इसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात पीड़ित गोदाम मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले नई अनाज मंडी में 18 दिसंबर को मोटरसाइकिल सवार दो युवक बाजरे से भरे कट्टों को लेकर फरार हो गए थे। इससे गुस्साए व्यापारियों ने शहर थाने में पहुंचकर रोष प्रकट किया था। मंडी में चोरियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से साल भर पहले मार्केट कमेटी की ओर से मंडी दीवार पर तार फेंसिंग भी कराई गई थी, लेकिन चोरों के हौसले बुलंद हैं।