फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12363 names added and 4835 cut in voter list

मतदाता सूची में 12363 नाम जुड़े और 4835 नाम काटे

Fri, 15 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
12363 names added and 4835 cut in voter list
मतदाता सूची में 12363 नाम जुड़े और 4835 काटे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन विधानसभा की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन करेगा। अभियान के दौरान नाम जोड़ने, त्रुटियां ठीक करने और नाम कटवाने के करीब 20 हजार आवेदन आए थे। उनका निस्तारण करने के बाद मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। इसमें 12363 नए मतदाता जुड़े हैं, जबकि 4835 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन ने पिछले साल विधानसभा की मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चलाया था। अभियान 17 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच चलाया गया। इस दौरान चार विशेष दिवस का आयोजन किया गया। इनमें सभी बीएलओ ने बूथ पर बैठकर काम किया। 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आवेदन कर सकते थे। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान ऑनलाइन और बीएलओ के पास करीब 20 हजार आवेदन फार्म आए। इन सभी आवेदनों का निस्तारण कर लिया गया है। निस्तारण के बाद मतदाता सूची तैयार हो गई है। अब जिले में 1542453 मतदाता हो गए हैं, जबकि अभियान से पहले कुल मतदाताओं की संख्या 1534925 थी। अभियान के दौरान कुल 12363 नए मतदाता बने हैं। 4835 मतदाताओं का नाम सूची से काटा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला मुख्यालय और तहसील पर सूची प्रकाशित की जाएगी। साथ ही बीएलओ के पास भी सूची उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

----------------
जिले की तीनों विधानसभा वार मतदाता
विधानसभा मतदाता (पहले) मतदाता (अब)
नोएडा 654590 656509
दादरी 545921 547906
जेवर 334414 338038
कुल योग 1534925 1542453
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed