फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अभिनंदन की वापसी पर मनाया जश्न

अभिनंदन की वापसी पर मनाया जश्न

Fri, 01 Mar 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
अभिनंदन की वापसी पर मनाया जश्न
कमांडर अभिनंदन की वापसी पर मनाया जश्न
विज्ञापन

पुन्हाना। सैफी महासभा ने शुक्रवार को कमांडर अभिनंदन की वापसी पर मिठाई बांटकर उनके सकुशल भारत लौटने पर खुशी का इजहार किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद याहया सैफी ने कहा कि कमांडर की सकुशल वापसी भारत की कूटनीतिक जीत है। इससे पाकिस्तान को सबक लेना चाहिए और समझना चाहिए कि दहशतगर्दी के खिलाफ इस लड़ाई में दुनिया के सभी देश भारत के साथ हैं।

इसमें पाकिस्तान अकेला रह गया है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को मसूद अजहर और हाफिज सईद पर कार्रवाई करे या भारत को सौंपे। सैफी महासभा और मीसास की समस्त कार्यकारिणी ने इमरान खान का भी धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे भारत के खिलाफ होने वाले आतंकवाद में पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देंगे, तभी दोनों पड़ोसी मुल्कों में अमन की बयार बहेगी। इस मौके पर मम्मन सैफी, आस मोहम्मद, इल्यास सैफी, असलम सैफी इलाके के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed