{"_id":"5bb924c0867a5514b73d6f25","slug":"121538860224-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना न मिलने से नाराज खरीदारों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना न मिलने से नाराज खरीदारों का गुस्सा फूटा
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेउिंग: आशियाना न मिलने से नाराज खरीदारों का गुस्सा फूटा
सुरपरेट ईकोविलेज-2 प्रोजेक्ट साइट पर खरीदारों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। आशियाना न मिलने से नाराज फ्लैट खरीदारों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। शनिवार को सुपरटेक ईकोविलेज-2 में निवेश करने वाले खरीदारों ने बिल्डर साइट पर प्रदर्शन किया। बिल्डर की तरफ से 15 दिन में पांच फ्लोर का काम पूरा कर पजेशन देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद खरीदारों का गुस्सा शांत हुआ।
प्रोजेक्ट साइट पर एकत्रित हुए खरीदारों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने आठ साल बाद भी फ्लैटों पर कब्जा नहीं दिया है। निर्माण कार्य कभी भी बंद हो जाता है। जिस रफ्तार से प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, उसे देखते हुए उम्मीद कम ही है कि अगले साल-दो साल में भी खरीदारों को उनका घर मिल पाएगा। हंगामा बढ़ता देख कंपनी के निदेशक विकास कंसल भी साइट पर पहुंचे। इस दौरान आयुष जैन, सुशील कटारिया, मुकेश प्रसाद, तरुणा भटनागर, अर्चना, अमित तिवारी, शेर सिंह, सुनील, कमलेश शर्मा सहित अन्य खरीदारों ने बैठक की। इस दौरान प्रोजेक्ट के निर्माण का जिम्मा संभाल रहे अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इसके साथ ही 15 दिन के अंदर पांच फ्लोर तैयार कर कब्जा देने की बात भी कही।