फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गुरुग्राम रोडवेज बेड़े में आएंगी 40 निजी बसें

गुरुग्राम रोडवेज बेड़े में आएंगी 40 निजी बसें

Tue, 18 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम रोडवेज बेड़े में आएंगी 40 निजी बसें
गुरुग्राम रोडवेज बेड़े में आएंगी 40 निजी बसें
विज्ञापन

कृष्ण कुमार
गुरुग्राम। सरकार ने किलोमीटर स्कीम के विरोध के बीच 720 बसों को रोडवेज बेड़े में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है। इस योजना के तहत गुरुग्राम रोडवेज के बेड़े में 40 निजी और फरीदाबाद में 15 बसें शामिल होंगी। इनको विभाग लंबे रूट पर दौड़ाने की योजना बना रहा है। इसके लिए 20 सितंबर को करार होगा। उसके बाद बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। पूरे राज्य में 510 निजी बसों को अनुमति दी गई है।
विभाग के मुताबिक, 40 बसों से गुरुग्राम डिपो के उन 2200 यात्रियों को सीधे फायदा मिलेगा जो रोजाना लंबे रूटों पर चलते हैं। वहीं रोडवेज की लंबे रूट की सामान्य बसों को भी इन बसों के आने से फायदा होगा। किलोमीटर स्कीम के तहत जिन 720 निजी बसों को रोडवेज बेड़े में शामिल करने का रोडवेज कर्मचारी विरोध कर रहे थे, उन बसों को विभाग ने मंजूरी दे दी है। स्कीम के तहत परिवहन महानिदेशक ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। 40 बसें डिपो में शामिल होने के बाद बसों की संख्या 210 से 250 हो जाएगी। इन बसों के शामिल होने से एक तरफ जहां विभाग को राजस्व का फायदा होगा, वहीं दूसरी तरफ लंबे रूटों पर चलने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एक दिन में 300 किमी चलानी होगी बस
40 निजी बसों का एक दिन में 300 किमी चलना जरूरी होगा। उससे ऊपर भी बसों को चलाया जा सकता है लेकिन एक दिन में अगर बस 300 किलोमीटर से कम चली तो भी बस मालिक को 300 किलोमीटर चलने का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में विभाग इन बसों को लंबे रूटों पर ही चलाने की योजना बना रहा है। किलोमीटर स्कीम के तहत बेड़े में शामिल हो रही 40 बसों में परिचालक रोडवेज विभाग के ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किलोमीटर स्कीम के तहत गुुरुग्राम डिपो में 40 बसों को शामिल किया जाएगा। डिपो की बसों के लिए 20 सितंबर को करार पर हस्ताक्षर होंगे। करार पर हस्ताक्षर होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-गौरव अंतिल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed