{"_id":"696d292ec160b71d700a9d04","slug":"120-kg-of-banned-meat-two-cattle-and-tools-recovered-noida-news-c-25-1-mwt1001-109312-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 120 किलो प्रतिबंधित मांस,दो गोवंश व औजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 120 किलो प्रतिबंधित मांस,दो गोवंश व औजार बरामद
विज्ञापन
-पुलिस–गोरक्षा दल की संयुक्त कार्रवाई, छह के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। सदर थाना पुलिस और गोरक्षा दल की संयुक्त कार्रवाई में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव चीला पहाड़ में गोकशी का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 120 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस, दो जीवित बछड़े तथा गोकशी में प्रयुक्त कई औजार बरामद किए हैं। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोरक्षा दल रेवाड़ी के सदस्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव सीलखो में कुछ लोग लंबे समय से गोकशी के धंधे में लिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस सहित गोरक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची, जहां एक गोवंश को काटा जा रहा था। टीम को देखकर आरोपी गो तस्कर फरार हो गए और मौके पर प्रतिबंधित मांस व औजार छोड़ गए। पुलिस टीम ने जांच के दौरान एक कटी हुई गाय, करीब 120 किलो गौमांस, एक कुल्हाड़ी, दरात, छुरियां, तराजू व बाट, रेती, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक टब, पल्लड़ और पॉलीथिन बरामद की गई। इसके अलावा मौके से दो जीवित बछड़े भी मिले, जिन्हें सुरक्षित रूप से गोशाला भेज दिया गया। बरामद गोमांस और जीवित बछड़ों का वेटरनरी डॉक्टर द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया गया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आदिल, जुबेद उर्फ सुखा, नजमुदीन, साकिर, हाका उर्फ हाकम सहित छह लोगों के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।