{"_id":"68e965b038c212de66009940","slug":"12-people-were-bitten-by-snakes-one-teenager-died-na-news-c-163-1-eta1001-140322-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 12 लोगों को सर्पों ने डसा, एक किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 12 लोगों को सर्पों ने डसा, एक किशोरी की मौत
Sat, 11 Oct 2025 01:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को लेकर पहुंची एम्बुलेंस। संवाद
- फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
एटा। धान की फसल की कटाई चल रही है। इस दौरान कटाई के काम में जुटे किसान और मजदूरों को खेतों में सांप का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्हें डर के बीच काम करना पड़ा रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत 12 लोगों को सांप ने डसा। इनमें कासगंज और फिरोजाबाद के लोग भी शामिल हैं। वहीं, सर्पदंश से पीड़ित किशोरी की बाद में मौत हो गई। गांव नगला जवाहर थाना जैथरा निवासी शिवकुमार ने बताया कि बहन लवली (17) बृहस्पतिवार को खेत पर काम कर रही सके अलावा बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक राहुल निवासी नगला प्रताप थाना बागवाला धर्मेंद्र निवासी निधौली खुर्द, आर्यन निवासी मंडी समिति कोतवाली नगर, अंकित शर्मा निवासी अवागढ़, धीरेंद्र प्रताप निवासी गांव मुजफ्फरपुर हिरौंदी थाना मलावन, ज्योति निवासी नगला बुला थाना पिलुआ, बलबीर निवासी उद्दनपुर, मोहित निवासी खेरिया खुर्द और उवैद निवासी घोड़िया कलां थाना कोतवाली देहात, गिरजा देवी निवासी मिलिक फिरोजाबाद और हरिप्रसाद निवासी पिलखुनी थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज को सांप ने डस लिया। सभी को उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।
सांप के डसने पर घबराएं नहीं, चिकित्सक के पास जाएं :
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि अगर किसी को सर्प डस ले तो घबराएं नहीं, सावधानी से काम लें। जहां सांप ने डसा है उस हिस्से को साफ पानी से धोएं। ब्लेड आदि से चीरा न लगाएं। इसके अलावा उस जगह के आसपास कसकर भी न बांधें। मरीज को सबसे पहले अपने नजदीकी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचें जिससे कि सही समय पर उपचार हो सके और जान बचाई जा सके। किसी प्रकार की झाड़-फूंक करने वाले लोगों के पास मरीज को न ले जाएं। देरी मरीज के लिए जानलेवा हो सकती है।