फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12 Panchayat assistants resigned due to not being able to live with Rs 6,000

Noida News: 6 हजार रुपये में गुजारा नहीं होने से 12 पंचायत सहायकों ने दिए इस्तीफे

Wed, 19 Jun 2024 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
12 Panchayat assistants resigned due to not being able to live with Rs 6,000
6 हजार रुपये में गुजारा नहीं होने से 12 पंचायत सहायकों ने दिए इस्तीफे
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। छह हजार रुपये मानदेय में गुजारा नहीं होने से जिले में बारह पंचायत सहायक नौकरी से इस्तीफा दे चुके हैं। कई आगे काम नहीं करने का मन बना रहे हैं। इससे गांवों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।

जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा ऑपरेटर पद पर शासन ने तैनाती की थी। गौतमबुद्ध नगर में 82 ग्राम पंचायतों में तैनाती की गई थी। 6 हजार रुपये मानदेय पर पंचायत सहायक को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत भवन में काम करना होता है। साथ ही गांव के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी भी उनको सौंप दी गई है। पंचायत विभाग में लगातार काम बढ़ने लगा है। 82 ग्राम पंचायतों में से छोलस, खटाना धीरखेड़ा, नंगला चमरू, नंगला नैनसुख, बादलपुर, बिसाहडा, विश्नूली, ऊंचा अमीरपुर, खंगोडा, जेवर खादर, चचूला गांव में पंचायत सहायक इस्तीफा दे चुके हैं। इन गांवों के पद रिक्त चल रहे हैं। हालांकि रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार ने भर्ती करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग कारणों से अब तक 12 ग्राम पंचायत सहायकों ने इस्तीफे दे दिए हैं। रिक्त पदों पर जल्द ही नई नियुक्ति होगी। शासन को इसकी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुंवर सिंह यादव जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed