{"_id":"68c48cc73d9d6fd9a90f3ab1","slug":"12-employees-of-bna-got-the-benefit-of-acp-after-nine-years-na-news-c-13-1-lko1028-1382248-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीएनए के 12 कर्मचारियों को नौ साल बाद मिला एसीपी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीएनए के 12 कर्मचारियों को नौ साल बाद मिला एसीपी का लाभ
विज्ञापन
एसीपी का लाभ मिलने पर खुशी मनाते कर्मचारी। साथ में निदेशक बिपिन कुमार। स्रोत ः स्वयं
लखनऊ। संस्कृति निदेशालय के वित्त नियंत्रक की संस्तुति के बाद भारतेंदु नाट्य अकादमी के 12 कर्मचारियों को नौ साल बाद एसीपी (सुनिश्चित कॅरिअर प्रोन्नयन) का लाभ मिला है। हालांकि इन कर्मचारियों में से वार्डरोब सहायक शीला देवी की कोरोना के दौरान मौत हो गई थी। दिनेश चंद्र गुप्ता और कल्लूराम सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मृतक के परिवारीजन व सेवानिवृत्तों को भी इसका लाभ मिलेगा।
शुक्रवार को कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। संस्कृति निदेशालय के वित्त नियंत्रक कृष्ण कुमार पांडेय को एसीपी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनकी संस्तुति पर कर्मचारियों को लाभ मिला है। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से स्थापित व्यवस्था के अंतर्गत पूरे सेवाकाल में सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर न मिलने की दशा में तीन बार क्रमश: 10वें, 16वें और 26वें वर्ष की सेवा पूरी होने पर नियमित वेतन वृद्धि और उसके अनुरूप ग्रेड वेतन मिलता है। यह एक तरह से सेवाओं के पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।
बीएनए के जिन 12 कर्मचारियों को एसीपी का लाभ मिलेगा उनमें सेवानिवृत्त स्टेज लाइट ऑपरेटर दिनेश चंद्र गुप्ता और चौकीदार कल्लूराम के अलावा सहायक लेखाकार विवेक पांडेय, प्रधान सहायक आईविन जैक्सन, कनिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा, वाहन चालक रामजग यादव, स्टेज लाइट ऑपरेटर राजेश मौर्य, वाहन चालक लाखी सिंह, क्लीनर गंगा प्रसाद, जयराम, राम भरत और स्वर्गीय शीला देवी के नाम शामिल हैं। एसीपी कमेटी में सदस्य के रूप में बीएनए के निदेशक बिपिन कुमार, निदेशक राज्य संग्रहालय विनय कुमार सिंह और अनु सचिव संस्कृति विभाग मनोज कुमार भी शामिल थे।
विज्ञापन
अन्य संस्थानों के संबंध में भी जल्द होगी कार्रवाई
मैंने अभी तीन माह पहले ही जॉइन किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन की मंशा के अनुरूप बीएनए के संबंध में विचाराधीन सुनिश्चित कॅरिअर प्रोन्नयन की फाइल जो काफी समय से लंबित थी, उसे तय सीमा के अंतर्गत फाइनल किया गया। इसके बाद जितनी भी स्वायत्त संस्थाएं हैं, उनके भी लंबित मामले जल्द निपटाए जाएंगे।
- कृष्ण कुमार पांडेय, वित्त नियंत्रक, संस्कृति विभाग