{"_id":"5ea5bbf98ebc3e902e76a6dd","slug":"12-corona-patients-recovered-from-diease-discharged-noida-news-noi507236538","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह के बच्चे संग 12 लोगों ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह के बच्चे संग 12 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह के बच्चे संग 12 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जिम्स से 8 और नोएडा के चाइल्ड पीजीआई से 4 मरीज रविवार को डिस्चार्ज हुए। जिम्स में जिलाधिकारी सुहास एलवाई और निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने मरीजों को प्रमाणपत्र व उपहार भेंट किया। मरीजों से 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
जिम्स से डिस्चार्ज होने वालों में 81 साल की उर्मिला, 79 साल के गोपाल कपिल, तीन माह का वैदिक, डॉ. सहर, कावेरी, ईशान और शालिनी शामिल हैं। डॉ. सहर के नवजात को भी घर भेज दिया गया है। नवजात में संक्रमण नहीं पाया गया और उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। निदेशक राकेश गुप्ता ने बताया कि यह संस्थान के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ श्रीवास्तव व डॉ. रश्मि उपाध्याय और उनकी टीम के उपचार व नर्सिंग स्टाफ की मेहनत का फल है। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने संस्थान निदेशक व उनकी टीम की सराहना करते हुए आभार जताया। डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को कोरोना से घबराना नहीं चाहिए। मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डॉ. शिखा सेठ ने बताया कि बुजुर्ग, छोटे बच्चे और पहले से बीमार लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई भी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। जिम्स के निदेशक ने बताया कि 13 अप्रैल से संस्थान में कोरोना के नमूनों की जांच शुरू कर दी गई है। अभी संस्थान में एक दिन में लगभग 150 नमूनों की जांच की जा रही है। इसकी संख्या बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। मौके पर सीडीओ अनिल कुमार, डॉ. वनिता लाल, डॉ. सुनील दोहरे, डॉ. पायल जैन, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. आकाश राजा, डॉ. वंदना मौजूद रहीं। वहीं, चाइल्ड पीजीआई से तीन महिला और एक पुरुष को डिस्चार्ज किया गया।
यहां से डिस्चार्ज हुए 12 मरीज
- चाइल्ड पीजीआई से 40 वर्षीय महिला
- चाइल्ड पीजीआई से 45 वर्षीय महिला
- चाइल्ड पीजीआई से 27 वर्षीय महिला
- चाइल्ड पीजीआई से 55 वर्षीय पुरुष
- जिम्स से 53 वर्षीय महिला
- जिम्स से 81 वर्षीय महिला
- जिम्स से 35 वर्षीय पुरुष
- जिम्स से 50 वर्षीय पुरुष
- जिम्स से 73 वर्षीय महिला
- जिम्स से 78 वर्षीय पुरुष
- जिम्स से तीन महीने का बच्चा
- जिम्स से 33 वर्षीय महिला
अभी तक यहां से इतने मरीज हुए डिस्चार्ज
जिम्स : 31
चाइल्ड पीजीआई : 27
शारदा अस्पताल : 9
दिल्ली(विभिन्न अस्पतालों से): 4