{"_id":"5c9a5606bdec2213fd299854","slug":"11553618438-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्वा लाइन: दो माह में बढ़े 30 प्रतिशत यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्वा लाइन: दो माह में बढ़े 30 प्रतिशत यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्वा लाइन:
2 माह में 30 प्रतिशत बढ़े मेट्रो के यात्री
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में करीब 17 हजार यात्री रोजाना कर रहे सफर
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो को 2 माह पूरे हो गए। इस कॉरिडोर पर 2 माह में यात्रियों की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एनएमआरसी की ओर से जारी आंकड़े से इसकी पुष्टि हुई है।
मेट्रो के एक्वा लाइन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जनवरी को किया था। 26 जनवरी से व्यवसायिक परिचालन शुरू हुआ था। पहले दिन करीब 13 हजार लोगों ने यात्रा की थी। दो माह बीतने के बाद रोजाना चलने वाले यात्रियों की संख्या करीब 17 हजार तक पहुंच चुकी है। हालांकि दो माह में यात्रियों की औसत संख्या देखी जाए तो अब भी यह आंकड़ा 10991 है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच 10 मेट्रो ट्रेनें रोजाना 163 चक्कर लगा रही हैं। यहां मेट्रो की फ्रिक्वेंसी पीक ऑवर में 10 मिनट और नॉन पीक ऑवर में 15 मिनट की है। मेट्रो के दावे के मुताबिक इस दौरान 99.99 फीसदी तक मेट्रो की फ्रिक्वेंसी तय समय पर रही है। सबसे ज्यादा राइडरशिप वाले स्टेशन सेक्टर-51, 76, एनएसईजेड, नॉलेज पार्क-2 और परी चौक हैं। वहीं, एनएमआरसी के मुताबिक मार्च में एक्वा लाइन पर राइडरशिप 57 प्रतिशत बढ़ी। 15 मार्च को एक्वा लाइन पर 17,164 लोगों ने सफर किया।
सुबह 5 से 11 बजे रात तक पार्किंग
एनएमआरसी ने पहले चरण में 10 मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा दी है। इसमें सेक्टर-51, 76, 101, 81, 137, 142, नॉलेज पार्क-2, परी चौक, अल्फा-1 और डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन पर बीते 4 मार्च से पार्किंग शुरू कर दी है। यहां कार और बाइक के लिए सुविधा मिल रही है। कार की पार्किंग पर पहले छह घंटे के लिए 20 रुपये देने होंगे। वहीं बाइक पार्किंग पर पहले छह घंटे के लिए 10 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
मई अंत तक पूरा होगा पाथ-वे का काम
एनएमआरसी की प्रवक्ता संध्या शर्मा ने बताया कि एक्वा लाइन के सेक्टर-51 और ब्लू लाइन के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशनों के बीच पाथ-वे का काम चल रहा है। यह सड़क कवर्ड होगी। वहीं, आसपास सौंदर्यीकरण भी होगा। काम मई के अंत तक पूरा हो जाएगा। एनएमआरसी ने यहां 10 निशुल्क ई-रिक्शा की सुविधा दी है। वहीं, लोगों के पैदल चलने के लिए वॉक-वे भी बनाया जा रहा है।
15 मार्च से शुरू हुई फीडर बस सेवा
एनएमआरसी ने 16 रूटों पर एसी फीडर बस सेवा शुरू की है। इसके अंतर्गत 50 बसें चलाई जा रही हैं। बसें सभी मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचने में मदद कर रही हैं। इसके अलावा आसपास के सोसायटी को भी जोड़ने का काम कर रही हैं।
दो माह के महत्वपूर्ण आंकड़े
------------------------------
- मेट्रो का राजस्व- करीब 2 करोड़ रुपये
- कुल यात्रियों की संख्या- 648472
- पार्किंग से कमाई- 40290 रुपये
- सबसे ज्यादा कमाई-15 मार्च को 529162 रुपये
- स्मार्ट कार्ड की बिक्री- 12828
- कार्ड का उपयोग करने वाले- 24.29 प्रतिशत