{"_id":"5c082adabdec22417c728f67","slug":"11544039130-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने 30 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने 30 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: 30 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त
70 हजार वर्गमीटर जमीन पर था झट्टा गांव में कब्जा
23 हजार वर्गमीटर जमीन कराई मुक्त, बाकी के लिए आगे कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-156 झट्टा गांव में प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को 30 करोड़ रुपये की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। अभियान के दौरान करीब 23 हजार वर्गमीटर जमीन से कब्जा हटवाया गया। प्राधिकरण और पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान कई बार टीम के साथ ग्रामीणों की झड़प भी हुई। अभी यहां 47 हजार वर्गमीटर जमीन पर कब्जा हटाना बाकी है।
प्राधिकरण के ओएसडी राजेश सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने बुधवार सुबह झट्टा गांव पर अतिक्रमण हटाने के लिए धावा बोला। इस दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने पुलिस के सहयोग से करीब 23 हजार वर्गमीटर जमीन से कब्जा हटा लिया। अधिकारियों ने बताया कि कब्जे वाली जमीन पर तीन अलग-अलग टुकड़ों में लोगों ने घेराबंदी कर रखी थी। यहां जगह-जगह बाउंड्री और कमरे बना दिए गए थे। कहीं-कहीं व्यावसायिक गतिविधियां भी चल रही थीं। करीब 70 हजार वर्गमीटर पर कब्जे की सूचना थी, जिसकी कीमत करीब 93 करोड़ रुपये है। इसके लिए कई महीने से कवायद चल रही थी। अभी भी 47 हजार वर्गमीटर जमीन से कब्जा हटाना बाकी है। अब इसके लिए टीम की ओर से बाद में कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, यह जमीन नोएडा प्राधिकरण की अधिगृहीत जमीन है और इसे उद्योग विभाग के लिए रखा गया है। यहां की जमीन की कीमत 13400 रुपये प्रति वर्गमीटर है। प्राधिकरण की योजना के मुताबिक यहां औद्योगिक प्लॉट काटे जाएंगे।