फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, गंभीर

गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, गंभीर

Mon, 29 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, गंभीर
गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास
विज्ञापन

पलवल। नशे के आदि व्यक्ति ने अपनी छाती में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गोली लगने से लहूलुहान हुए व्यक्ति को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से ट्रामा सेंटर (दिल्ली) के लिए रेफर कर दिया गया। शहर थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या करने का प्रयास की धारा-309 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल महेश के अनुसार पलवल के देव नगर कालोनी निवासी पूजा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति विनोद कुमार नशे का आदि है। वह बार-बार नशे की गोली व कैप्सूल खाता रहता है। 26 अक्तूबर की शाम को विनोद कुमार घर से कोकिलावन धाम गया हुआ था और 27 अक्तूबर की दोपहर एक बजे घर आया और आकर सो गया। नशे की हालात में होने के कारण रात को विनोद ने खाना नहीं खाया। 28 अक्तूबर की सुबह भी वह नहीं जागा। पीड़िता ने बताया कि वह नाश्ता बना रही थी, उसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। अंदर जाकर देखा तो वह लहूलुहान होकर नीचे पड़ा था। पीड़िता ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर एकत्रित हो गए। घायल अवस्था में विनोद कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए ट्रामा सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed