{"_id":"5b96a4e4867a557f6661f310","slug":"11536599268-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 छात्रों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 छात्रों को किया गया सम्मानित
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए 24 छात्रों को किया गया सम्मानित
नोएडा। सेक्टर-56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिक्षा में खेलों के योगदान पर चर्चा की गई। स्कूल प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर करने वाले 24 छात्रों को सम्मानित भी किया गया। छात्रों ने अपने सफलता हासिल करने के पीछे के अनुभव भी साझा किए। स्कूल की प्रिंसिपल आईपी भाटिया ने कहा कि स्कूल प्रशासन खेल क्षेत्र में अच्छा करने वालों का पूरा सहयोग करता है। खेल से छात्र शारीरिक तौर पर भी फिट रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर एके शर्मा ने की। स्कूल में निशुल्क जूडो, कराटे, क्रिकेट, स्केटिंग, तीरंदाजी, फुटबॉल आदि खेलों का परीक्षण दिया जाता है। इससे छात्रों को बहुत मदद मिलती है। खेलों में रुचि रखने वाले छात्रों को स्कूल बहुत सहयोग करते हैं। उनकी रुचि को जानकर उनसे बात की जाती है, फिर उस पर काम होता है। डॉ ए के शर्मा ने कहा कि हेल्थ और फिजिकल शिक्षा का अनिवार्य होना चाहिए। इससे बच्चों का संपूर्ण विकास होता है। इसमें बच्चों के अभिभावक और कोच भी शामिल हुए। बैडमिंटन में दीपशिखा, लिखिता, सोनाली, आदित्य, सानिध्य, लिखित, अभिनव और नेवधा व स्केटिंग में प्राची युधी और रिधिमा व क्रिकेट में श्रीनिधि और दीक्षा व तीरंदाजी में मधुमिता व फुटबॉल में धनसुरग और समृद्धि व योगा में तनुश्री और निकुंज व ताइक्वांडो में लाकेश, भव्य और ज्योतिका व जूडो में शताक्षी, जिविषा और विनायक शामिल हैं। ब्यूरो