{"_id":"5aba82574f1c1beb3f8b5443","slug":"11522172503-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोतर की युवती से दोस्ती, प्यार और धोखे के बाद अश्लील फोटो वायरल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोतर की युवती से दोस्ती, प्यार और धोखे के बाद अश्लील फोटो वायरल की
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्वोत्तर की युवती से दोस्ती, प्यार और धोखे के बाद अश्लील फोटो वायरल की
गुरुग्राम। पूर्वोत्तर की एक युवती की अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी युवती को अश्लील फोटो के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्य असम की रहने वाली एक युवती की एक निजी कंपनी में कार्यरत सेक्टर-37 इलाके में रहने वाले रमीज खान नामक युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान आरोपी और पीड़ित एक दूसरे की तस्वीरें भी आदान प्रदान करते थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली थीं लेकिन दोनों की दोस्ती टूट गई तो आरोपी उन तस्वीरों के सहारे पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की कई आपत्तिजनक तस्वीरें आरोपी ने सोशल साइट्स पर भी डाल दीं।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
--