फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इनेलो की रैली

इनेलो की रैली

Fri, 14 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
इनेलो की रैली
इनेलो छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास की रैली 18 दिसंबर को
विज्ञापन

पुन्हाना। तीन बार विधायक और दो बार प्रदेश में मंत्री रहे मोहम्मद इलयास ने इनेलो पार्टी छोड़ दी है और अपने कार्यकर्ताओं के साथ वे 18 दिसंबर को पुन्हाना के गांव शाहचौखा में एक रैली करने जा रहे हैं। उन्होंने रैली की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। रैली के बहाने वह अपनी ताकत भी दिखाना चाहते हैं। वैसे, मोहम्मद इलयास ने यह रैली अपने स्वर्गीय पिता पूर्व मंत्री एंव पूर्व सांसद रहे रहीम खां की बरसी पर आयोजित की है। वह अपने पिता की बरसी पर लोगों की सहानुभुति भी बटोरने की कोशिश करेंगे। मोहम्मद इलयास मेवात के एक मात्र ऐसे नेता हैं जो नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना विधान सभा से विधायक रहे चुके हैं। 1991 में भजन लाल और 2000 में ओम प्रकाश चौटाला की सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनके पिता रहीम खां प्रदेश में कई बार मंत्री और विधायक रहे। वे एक बार सांसद भी चुने गऐ थे। वहीं मोहम्मद इलयास के चाचा सरदार खां प्रदेश में गृह मंत्री और भाई हबीबुर्रहमान विधायक रह चुके हैं। मोहम्मद इलयास ने हाल ही में इनेलो में आई दरार के वजह से इनेलो पार्टी छोड़ दी है। वे कांग्रेस या दुष्यंत के साथ जाने का मन बना रहे हैं। मेवात के लोगों और नेताओं को मोहम्मद इलयास की रैली पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed