फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छोटी खबरें-------------------

छोटी खबरें-------------------

Fri, 07 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
छोटी खबरें-------------------

विज्ञापन
फोटो
पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद
नोएडा। सेक्टर-41 के पास डीएससी रोड पर पाइपलाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। यह हालात तब हैं जब सेक्टरों में पानी की किल्लत है। जबकि दूसरी तरफ पानी बर्बाद हो रहा है। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट अध्यक्ष पवन यादव ने प्राधिकरण से शिकायत की है।
उधर, सेक्टर-5 में मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोग चोटिल हो चुकेहैं। लेकिन प्राधिकरण का इस सेक्टर की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं है। इन मवेशियों के कारण साफ सुथरी सड़कें भी खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन


फोटो
सेक्टर-50 में प्राधिकरण की टीम ने किया दौरा
नोएडा। सेक्टर-50 में बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग अधिकारियों के साथ आरडब्ल्यूए की पार्कों से संबंधित कार्यों पर बैठक हुई। इस दौरान सभी पार्कों और ग्रीन बेल्ट से संबंधित कार्यों को कराने की मांग की गई। अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने पार्कों व ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया। सेंट्रल पार्क में फुटपाथ की पुरानी टाइलों के स्थान पर नई लगाने की मांग की गई। निओ हॉस्पिटल से सी ब्लॉक तक ग्रीन बेल्ट की नई दीवार बनाने और निओ हॉस्पिटल से लेकर झुग्गी गेट तक दीवार की ऊंचाई बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
वरिष्ठ नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
नोएडा। सेक्टर-56 में वरिष्ठ नागरिकों की एसपी सिटी के साथ बैठक हुई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसी तरह से मंगलवार को भी एसपी सिटी ने सेक्टर-12 का निरीक्षण किया था। जहां वरिष्ठ नागरिकों को फूल व मास्क देकर प्रदूषण से बचने का संदेश दिया गया। अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि लोगों की सुरक्षा का एसपी सिटी ने आश्वासन दिया है। इस दौरान सीओ व फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed